सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो पॉपुलर हो रहा है, जिसका शीर्षक है-अमेरिका फर्स्ट, इंडिया सेंकड। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कई बार कहते हुए सुना गया है कि अमेरिकी फर्स्ट। इस वीडियो में बताया गया है कि किन मामलों में हम भारतीय नंबर 2 हैं, किसमें दुनिया से भी आगे हैं और क्या हमारी खासियत है। इस वीडियो के अंत में कहा जाता है कि अमेरिका को कोई इतना प्यार नहीं कर सकता, जितना हम भारतीय करते हैं। इस वीडियो को अब तक यू ट्यूब पर 1.66 लाख लोग देख चुके हैं।
यह है वीडियो में : इसकी शुरुआत में सबसे पहले राष्ट्रपति ट्रंप को नमस्ते की जाती है और फिर कहा जाता है कि दुनिया भर के देश नंबर 2 होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हम भारतीय नंबर दो हैं और बहुत अच्छे हैं। इस वीडियो में कहा गया कि दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा आबादी हमारे देश में है। अमेरिका में 25 लाख लोग भारतीय हैं। अमेरिका में एक कैब ड्राइवर भारतीय हो सकता है। अमेरिका में सुबह 7 से रात 11 बजे तक चलने वाले 7/11 स्टोर में काम करने वाला शख्स भारतीय हो सकता है।
वीडियो में कहा गया है कि अमेरिका के स्पेस प्रोग्राम की रिसर्च टीम में काम करने वाला शख्स भारतीय हो सकता है। इतना ही नहीं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी भारतीय हैं। वीडियो में कहा गया कि मिस्टर ट्रंप, हम आपके पूरे सिलिकॉन वैली में फैले हुए हैं और हमारे देश की एक मिस वर्ल्ड (प्रियंका चोपड़ा) ने बेवॉच में पामेला एंडरसन की जगह ली है। उसने पिटबुल के साथ भी गाना गाया है।
पॉल्यूशन के मामले में नंबर दो: वीडियो में कहा गया कि हमारा देश पॉल्यूशन के मामले में चीन के बाद दूसरे नंबर पर है। नई दिल्ली दूसरी सबसे ज्यादा प्रदूषित राजधानी है। हमारे देश के आर्यभट्ट ने दुनिया को जीरो दिया है। वीडियो में कहा गया कि कुछ हमारे देश में ताजमहल जैसी कुछ बड़ी चीजे भी हैं। वीडियो में पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ का मजाक भी बनाया गया है। यह भी कहा गया कि आपके देश के माइकल फेलप्स ने ओलिंपिक में सबसे ज्यादा गोल्ड जीते हैं, लेकिन हमारे म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी भी कम नहीं हैं।
हम हैं सच्चे दोस्त: वीडियो में कहा गया कि हम भारतीय सच्चे दोस्त होते हैं। बता दें कि ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद भारत में कई जगह केक काटे गए थे। इसमें ट्रंप के भाषण का भी जिक्र किया गया है, जिसमें वह कहते नजर आते हैं कि वह भारत और हिंदूओं से प्यार करते हैं और अगर राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वाइट हाऊस में हिंदुओं का खास प्रतिनिधित्व होगा।
वीडियो को यहां देखें :
