आपने कभी देखा है कि किसी के हाथ का अंगूठा हाथ से अलग हो गया हो और फिर एक सेकेंड में ही पहले की तरह जुड़ गया हो। आजकल सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 30 अप्रैल को शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो को करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं फेसबुक पर भी इस वीडियो को 3,500 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो को विन्सेन्ट कू नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में सबसे पहले उलटे हाथ के अंगूठे को दूसरे हाथ से पकड़कर अलग करके वापस जोड़ते दिखाया गया है।
सबसे खास बात कि सिर्फ एक सेकेंड में ही अंगूठे को अलग किया और फिर पहले की तरह उसे वापस लगा दिया। उसके बाद जादूगर पूरा हाथ सामने दिखाता है और फिर उसी अंगूठे को अलग कर लेता है। अंगूठे के अलग किए गए हिस्से को दूसरे हाथ में पकड़ लेता है। इस पूरी प्रक्रिया में खून नहीं निकलता है। इसके बाद और मजेदार सीन सामने आता है। वह अंगूठे के पास वाली अंगुली का एक हिस्सा निकालकर अंगूठे की जगह लगा देता है। इसके बाद अंगूठे के हिस्से को अंगूठे के पास वाली अंगूली की जगह लगा देता है। दोनों हिस्से आसानी से एक दूसरे की जगह फिट भी हो जाते हैं।
इसके बाद अंगूली के हिस्से को वापस निकालता है और फिर लगा देता है। इसके बाद वह सीधे हाथ की सबसे छोटी अंगूली को ऊपर नीचे करता है और सीधे हाथ को कैमरे के सामने लाकर छोटी अंगुली को हाथ से अलग कर देता है। फिर वापस लगा देता है। वह ऐसा दो बार करता है। 16 सेकेंड के इस वीडियो में विन्सेन्ट कू ने कमाल का जादू दिखाया है। विन्सेन्ट एक जादूगर हैं। वह अभी एक प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने 100 दिन तक रोजाना एक नया जादू करने का चैलेंज लिया है। यह उनके इस प्रॉजेक्ट का 84 वां दिन था।

