बुलंदशहर गैंगरेप कांड पर उत्‍तर प्रदेश सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। एक तरफ जहां बसपा सुप्रीमाे मायावती ने मुख्‍यमंत्री अखलेश यादव को जमकर लताड़ा। वहीं साेशल मीडिया भी सपा सरकार और यूपी पुलिस को घेरने में पीछे नहीं रहा। सोमवार सुबह से ही ट्विटर पर #LawlessUP ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि ‘यूपी में कानून-व्‍यवस्‍था नाम की कोई चीज नहीं है, बस जंगलराज है।’ इससे पहले मायावती ने तो राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था को ‘ध्‍वस्‍त’ बताते हुए अखिलेश यादव का इस्‍तीफा मांगा। उन्‍होंने कहा, ” ”अगर आप (अखिलेश) लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभाल सकते तो इस्‍तीफा दे दें। अगर यूपी संभाला नहीं जा रहा है तो बेहतर होगा कि सीएम के पद से नैतिकता के आधार पर इस्‍तीफा दे देना चाहिए। ये मेरी सलाह है। इस घटना से साफ जाहिर हो गया कि यूपी में कानून का राज नहीं, जंगल राज चल रहा है।” शुक्रवार, 30 जुलाई को बुलंदशहर के करीब डकैतों ने बंदूक की नोक पर एक परिवार को कार से बाहर घसीट कर महिला और उसकी बेटी से बर्बर गैंगरेप किया था। रविवार को यूपी पुलिस ने दावा किया कि उसने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।

पिछले 36 घंटों में राज्‍य के अलग-अलग हिस्‍सों में पांच बलात्‍कार की वारदातों की सूचना मिली है। सोशल मीडिया पर लगातार अखिलेश सरकार और यूपी पुलिस को यूजर्स निशाना बना रहे हैं। ट्विटर पर राहुल नाम के यूजर लिखते हैं, ”लगातार महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे बलात्‍कार यूपी में अखिलेश की सपा सरकार के ‘जंगलराज’ को दिखाते हैं।”

READ ALSO: बुलंदशहर गैंगरेप: मायावती ने CM अखिलेश पर बोला हमला, कहा- नहीं संभाल सकते लॉ एंड ऑर्डर तो दो इस्‍तीफा

देखिए #LawlessUP हैशटैग के तहत किए गए कुछ ट्वीट्स:

https://twitter.com/_SumitMishra/status/759963470968356864

https://twitter.com/suraj_mk/status/760001023503052800

READ ALSO: NSG के नियमों को ताक पर रख चीन ने पाकिस्तान को दिए न्यूक्लियर रिएक्टर

https://twitter.com/harshu111/status/759994443067817984

https://twitter.com/abhi1512anya/status/759993657453871104

https://twitter.com/AAPVind/status/759991597819756545

READ ALSO: राहुल गांधी ने पत्रकारों से US Election पर की खूब बात, यूपी चुनाव के बारे में कहा- राज्य के नेताओं से पूछिए

https://twitter.com/sourishVHP/status/759973071394660352

READ ALSO: महात्‍मा गांधी के कथन के जरिए केजरीवाल ने साधा मोदी पर निशाना, लोगों ने कहा- झूठे कहीं के

https://twitter.com/BharatNitiUK/status/759951604334391296

https://www.youtube.com/watch?v=3X4zvGvI_AY