करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बहकने के कारण टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल सुर्खियों में हैं। शो में करण के सवालों पर बहके हार्दिक पंड्या के बयानों तूफान मचा दिया। जांच होने तक के लिए राहुल और पंड्या को निलंबित कर दिया गया है। अब एक बार फिर से करण के शो का एक एपीसोड का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो पुराना है। जिसमें रणवीर सिंह हैं। इसमें रणवीर से पंड्या की तुलना की जा रही है। सोशल मीडिया पर रणवीर को लताड़ भी लगाई जा रही है।
What did Ranveer mean by “I went from child to boy while watching Kareena swim?” pic.twitter.com/muAx3jZujF
— babu bisleri (@PUNchayatiii) January 9, 2019
वायरल हो रहा वीडियो कॉफी विद करण शो का ही है। शो में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा मेहमान बनकर आई हुई थीं। पंड्या और राहुल की तरह ही वीडियो में रणवीर काफी खुले हुए नजर आते हैं। अनुष्का के लिए रणवीर भी कुछ कहते हैं। हालांकि अनुष्का को रणवीर की कही बाते अजीब लगती हैं तो वह रणवीर से इस तरह की बात ना करने के लिए कहती हैं।
रणवीर सिंह अनुष्का ही नहीं बल्कि करीना कपूर को भी अपनी बातों के दायरे में ले आते हैं। रणवीर कहते हैं कि वह करीना को एक बच्चे से बड़े होने तक देखते आए हैं। करीना के लिए कही बात पर अनुष्का उन्हें डर्टी बॉय कहते हैं। रणवीर के बयानों का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जहां रणवीर को काफी लताड़ लगाई जा रही है।
बता दें कि, के एल राहुल और हार्दिक पंड्या को करण जौहर के टीवी शो पर लिंगभेदी टिप्पणियों के चलते निलंबित किया गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। पंड्या ने शो में चियर लीडर्स के साथ संबध की बात कबूली थी। राहुल भी उस दौरान जुबानी दायरे से बाहर गए थे। दोनों खिलाड़ियों की कही बातों के चलते सोशल मीडिया पर भी उन्हें निशाने पर लिया गया।