जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के मुद्दे पर राइटर चेतन भगत और एक्ट्रेस गौहर खान के बीच बहस छिड़ गई है। गौहर चेतन भगत के एक ट्वीट पर बिफर पड़ी हैं। चेतन भगत का ये ट्वीट कश्मीर में नजरबंद नेताओं के बारे में था। हालांकि चेतन भगत के ट्वीट पर गौहर खान का हमला देख लोग एक्ट्रेस को ही ट्रोल करने लगे हैं। लोग उनका असली चेहरा सामने आने की बातें लिख रहे हैं।

दरअसल चेतन भगत ने ट्वीट करते हुए लिखा- गणित की समस्या। अगर कुछ लोग (हिरासत में हैं)= शांति, अगर कुछ लोग (हिरासत में नहीं हैं)= पत्थरबाजी, अशांति और भी बहुत कुछ, ये आपको कुछ लोगों के बारे में क्या बताता है?

 

चेतन भगत का ये ट्वीट एक्ट्रेस गौहर खान को रास नहीं आया। उन्होंने भड़कते हुए चेतन भगत के ट्वीट के जवाब में लिखा- आपके विचार.. उफ्फ…आपकी अजीबोगरीब गणित की समस्या में कुछ लोगों के बारे में मुझे नहीं पता। लेकिन कम से कम अब बहुत सारे लोग ये जान जाएंगे कि आप असल में क्या हैं।

 

गौहर खान के इस ट्वीट पर बहुत सारे लोग उन्हें ही ट्रोल करने लगे। ट्रोल करने वाले यूजर्स लिखने लगे कि आप एक नाकामयाब अभिनेत्री हो और अब नाकामयाब विवाद बढ़ाने की कोशिश कर रही हो। वहीं बहुत से यूजर्स गौहर को ये भी लिखने लगे कि आप हमेशा एकतरफा बात करती हैं। आप हमेशा शेहला रशीद जैसों के समर्थन में ही बोलती हैं।

बता दें कि गौहर खान ने इससे पहले भी कश्मीर मुद्दे पर कई ट्वीट किये थे। यहां तक कि ईद वाले दिन भी उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था- जब कोई अपने करीबियों से एक हफ्ते से ज्यादा समय से बात नहीं कर पा रहा हो तो वो ही इसका दर्द समझ सकता है। शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक बेचैनी..मैं इस ईद पर दुखी हूं। बहुत-बहुत दुखी। हर रोते हुए दिल के लिए। बिल्कुल मेरी तरह। मैं कश्मीर में अपने प्रियजनों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।

[bc_video video_id=”6074371487001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]