सोशल मीडिया पर 500 रुपए के नए नोट की कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। उनमें उनका रंग उड़ा हुआ है और सिर्फ नंबर ही दिख रहे हैं। तस्वीरों को शेयर कर रहे लोगों का दावा है कि तस्वीर में दिख रहे नोटों को गलती से वॉशिंग मशीन में धो दिया गया था जिसकी बाद निकाले जाने पर पता लगा कि उनका रंग उड़ा चुका है। ट्विटर पर एक नहीं बल्कि दो लोगों ने अलग-अलग सीरियल नंबर के 500 रुपए के नए नोट शेयर किए हैं जिनका रंग उड़ा हुआ है। 500 के रंग उड़े नोट की पहली तस्वीर सोशल साइट रेडिट पर 4ed8c03dd6726ec4tr नाम से यूजर ने पोस्ट की थी। जिसे ट्विटर पर रवि हांडा नाम से शख्स ने पोस्ट किया। उसके बाद पंकज सेठी नाम के शख्स ने भी एक तस्वीर डाली।
पंकज सेठी ने दावा किया था कि उन्होंने 50,100 और 500 के नोटों को मशीन में धोया था तो 500 के रंग का उड़ गया। हालांकि, बाकी दोनों नोटों का रंग वैसे का वैसा ही था।
इससे पहले 2000 रुपए के नए नोटों की भी कुछ ऐसी ही तस्वीर सामने आई थीं। उसमें लोगों ने दावा किया था कि बैंक से उन्हें ऐसे नोट मिले जिनमें महात्मा गांधी की तस्वीर ही गायब थी। जब बैंक से उन नोटों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे नोट नकली नहीं है। लेकिन उन्होंने ऐसे नोट आने की वजह नहीं बताई। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कहा था कि वे हाई सिक्योरिटी इंक से नोटों को छाप रहे हैं।
देखिए ट्विटर पर 500 के नोट की कैसी तस्वीर सामने आई हैं। हम इन तस्वीरों के सत्य होने का दावा नहीं करता। इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है –
Check your pockets before giving your clothes for a wash.
The new notes won't survive a round in the washing machine. pic.twitter.com/h7DaLX5ge2— Ravi Handa (@ravihanda) January 18, 2017
For example, see thishttps://t.co/qTQeGXCfWT
Comparing old 50, 100, with new 500
— Ravi Handa (@ravihanda) January 19, 2017
ur act of 2000 rs note in Washing machine was on Bangalore FM yesterday..
— 🙂 (@NaguTweets) January 19, 2017
Happenned with me. pic.twitter.com/LBkqcsMwfu
— Pankaj Sethi (@PankajSethi3) January 18, 2017
