बांगलादेश के एक चिड़ियाघर में हुई एक शादी में 400 लोग शामिल हुए। पर यह शादी किसी रॉयल फैमिली की नहीं बल्कि चिड़ियाघर के एक शेर और शेरनी की थी। इनमें से एक शेर को रंगपुर के चिड़ियाघर से पिछले महीने ही लाया गया था। जबकि शेरनी पिछले काफी समय से चिड़ियाघर में रह रही थी। पहले इन दोनों को अलग अलग पिंजरों में रखा गया था। पर बाद में दोनों को एक साथ रख दिया गया। जिसके बाद इनकी शादी की गई। इस खास शादी के मौके पर इस जोड़े के लिए 22 पाउंड का खास केक मंगवाया गया था। यह केक मीट से तैयार किया गया था। इसके अलावा इस केक में अंडा और फ्राइड लिवर भी मिलाया गया था। शेरनी का नाम नोवा और शेर का नाम नाभा है।

इस खास शादी के मौके पर 400 लोग शामिल हुए। चिड़ियाघर प्रशासन ने दर्शकों को लुभाने के लिए यह खास इंतजाम किया था। इस मौके पर चिड़ियाघर को सजाया गया। जू के एक अधिकारी ने बताया कि इस खास शादी को मनाने के लिए चिड़िया घर की खास सजावट की गई थी। नाभा का नाम पहले बादशा था। शादी से पहले भी एक प्री-वेडिंग पार्टी का इंतजाम किया गया था। यह पार्टी खास तौर पर बच्चों के लिए रखी गई थी। शेरनी नोवा करीब 11 साल पहले इस जू में लायी गयी थी। नोवा ने ज्यादातर समय बिना मेल पार्टनर के गुजारा है। इसके बाद नाभा को नोवा के साथ रख दिया गया। कुछ समय पहले नोवा की मां लक्ष्मी और पिता राज की मौत हो गई थी। नोवा की बहन बर्षा को रंगपुर के एक चिड़ियाघर में भेज दिया गया था।