Xiaomi पहले ही जानकारी दे चुकी है कि वह 17 मार्च को Redmi का पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। अमेजन इंडिया और शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन बता चुके हैं कि इस स्मार्टफोन में HDR10 सर्टिफिकेशन और Dolby Vision जैसे फीचर्स मिलेंगे। शाओमी ने Redmi TV XL के लिए अलग से पेज भी तैयार किया है।
Xiaomi Redmi TV XL फीचर्स
91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी टीवी एक्स एल (Redmi TV XL) चीन में लॉन्च हो चुके Redmi MAX TV का रिब्रांडेड वर्जन होगा। Redmi MAX TV में 86 इंच का एलसीडी पैनल है, जो 4K रेजोल्यूशन के साथ आता है। साथ ही यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल होगा।
Xiaomi Redmi MAX TV के स्पेसिफिकेशन
चीन में लॉन्च हो चुके Redmi MAX TV में क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2 GB RAM और 32 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। रेडमी का यह टीवी Dolby Vision और Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी पिक्चर और साउंड क्वॉलिटी काफी अच्छी है।
Xiaomi ने दिया था अपना वॉयस असिस्टेंट
Xiaomi ने रेडमी मैक्स टीवी में Xiao Ai वॉयस असिस्टेंस फीचर दिया था। इस टीवी में दो 25 वॉट स्पीकर हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट के साथ ही Sony PS5 फीचर्स दिए हैं। साथ ही बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए Microsoft Xbox Series X सपोर्ट भी दिया गया है।
Xiaomi Redmi MAX TV 86 इंच की कीमत
Xiaomi Redmi MAX TV 86 इंच की चीन में कीमत 7,999 युआन रखी है, जो भारत में करीब 90,139 रुपये होती है। हालांकि अभी भारत लॉन्च होने वाले टीवी की कीमत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।
