Redmi Note ब्रांड Xiaomi के पोर्टफोलियो में सबसे महत्वपूर्ण उत्पादों में से एक है। पिछले साल की तरह ही, इस साल भी उसी कैलेंडर वर्ष में दूसरा वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसलिए Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 Pro के ठीक आठ महीने बाद लॉन्च हो रहा है। लेकिन नए Redmi Note 8 Pro में कुछ अन्य बड़े और ध्यान देने योग्य बदलाव हैं। Redmi Note 8 Pro में Realme XT जैसे फोन में 64MP का रियर कैमरा है। Realme फोन कि तरह Redmi Note 8 Pro में क्वाड कैमरा ट्रेंड है।

अपने प्रतिद्वंद्वियों की तरह, Redmi Note 8 Pro में नया अल्ट्रा-वाइड सेंसर, एक मैक्रो सेंसर और एक गहराई सेंसर है। लेकिन इस बार Redmi Note 8 Pro भी मीडियाटेक प्रोसेसर द्वारा संचालित है और यह लिक्विड कूलिंग और एक माइक्रोएसडी स्लॉट के साथ आ रहा है। 3डी कर्व्ड बैक के चलते Redmi Note 8 Pro की Redmi 7 Pro की तुलना में एक अलग तरह की डिज़ाइन है। यह डिज़ाइन डिवाइस का उपयोग करते समय आपकी हथेली में अच्छी तरह से फिट बैठती है।

इस फोन में बड़ा 6.53 इंच का डिस्प्ले है, जो फुल एचडी + रिज़ॉल्यूशन है, हालांकि Xiaomi का कहना है कि इससे स्क्रीन पर चमक बढ़ गई है। व्हाइट हेलो रंग बहुत अच्छा और आकर्षक है। इसके अलावा फोन गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक रंग मिलेगा।

रेडमी नोट 8 प्रो में गेमिंग के लिए हीलियो जी90टी प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग तकनीक दी गई है। अन्य खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, गेम टर्बो 2.0 मोड, 4,500 एमएएच बैटरी और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के दो और वेरिएंट हैं। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है।