Redmi Note 8 2021 को चीन में लॉन्च कर दिया है और अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन को टीज किया गया था। रेडमी नोट 8 को 2019 में लॉन्च किया गया था और इसके दुनियाभर में 2.5 करोड़ यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। अब इसका अपग्रेड वेरियंट रेडमी नोट 8 2021 लॉन्च किया गया है।
इस स्मार्टफोन में 4जीबी रैम और मीडियाटेक हेलियो जी 85 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इंटरनल स्टोरेज के दो विकल्प मिलते हैं, जो 64 जीबी और 128 जीबी है। साथ ही इसमें 256 जीबी का एसडी कार्ड लगा सकते हैं।
Redmi Note 8 2021 के स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 8 2021 में 6.3 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की परत चढ़ाई गई है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो जी 85 चिपसेट का साथ आता है। इसमें माली जी58 2EEMC2 GPU दिया गया है।
Redmi Note 8 2021 की बैटरी और रैम
रेडमी नोट 8 2021 में 4000 एमएएएच की बैटरी दी गई है, जो 18 वाट के चार्जर को सपोर्ट करता है। इस फोन में 4जीबी LPDDR4x रैम मिलती है। साथ ही इंटरनल स्टोरेज के दो विकल्प हैं।
Redmi Note 8 2021 का कैमरा सेटअप
रेडमी नोट 8 2021 के रियर पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसमें Samsung GM1 का सेंसर मिला है। इसमें सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। जबकि अन्य दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल का है। इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Redmi Note 8 2021 के अन्य फीचर्स
रेडमी का यह फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें कंपनी का MIUI 12.5 यूजर इंटरफेस मिलता है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है और बॉक्स में 22.5 वाट का चार्जर आता है। यह फोन तीन कलर वेरियंट Neptune Blue, Moonlight White और Space Black में आता है। हालांकि अभी कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।