Xiaomi Redmi Note 5 Pro Sale: शियोमी रेडमी नोट 5 प्रो, रेडमी ने आज (23 मई) अपने स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो की सेल की। इसकी सेल आज केवल http://www.flipkart.com पर की गई।  Redmi Note 5 Pro के साथ बॉयबैक गारंटी, कैशबैक और डिस्काउंट का ऑफर दिया गया। शियोमी रेडमी नोट 5 प्रो के साथ 149 रुपए में बायबैक गारंटी का ऑफर दिया गया। वहीं इसके साथ एक साल का फुल डेमेज प्रोटेक्शन 1050 रुपए में दिया गया। इसके अलावा एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड से EMI पर लेने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया गया। साथ ही एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदने पर भी 5 फीसदी का डिस्काउंट दिया गया। इसके साथ ही रिलायंस जियो इसके साथ 2,200 रुपए का कैशबैक दिया गया। यह कैशबैक जियो के रिचार्ज वाउचर के तौर पर दिया गया।

बायबैक गारंटी: अगर इसे 6 से 8 महीने के बीच एक्सचेंज करके फ्लिपकार्ट से कोई दूसरा फोन खरीदेंगे तो इसे 7,350 रुपए में लिया जाएगा। वहीं 9 से 12 महीने के बाद एक्सचेंज करेंगे तो इसे 6,550 रुपए में वापस लिया जाएगा। अगर इसे 13 से 15 महीने बाद बदलकर फ्लिपकार्ट से दूसरा फोन लेते हैं तो इसे 4,700 रुपए में वापस लिया जाएगा।

कीमत: एक 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी के साथ और दूसरा 6GB रैम और 128GB इंटरनल मैमोरी के साथ। इसके 4 GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए है। वहीं 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 5 Pro फीचर्स: Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है।Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है।