Xiaomi Redmi Note 5 Pro: शियोमी रेडमी ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro लॉन्च किए थे। इन दोनों स्मार्टफोन्स को भारत में पहली बार आज (22 फरवरी) को सेल किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सेल किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। इसकी ऑनलाइन सेल Flipkart.com और Mi.com पर की जाएगी। वहीं ऑफलाइन सेल Mi के अपने स्टोर Mi home पर की जाएगी। इन स्मार्टफोन्स के साथ JIO यूजर्स को 2,200 रुपए के कैशबैक का खास ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत जियो की तरफ से 50-50 रुपए के 44 वाउचर दिए जा रहे हैं।
Redmi Note 5 फीचर्स: रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच की फुल विजन डिस्प्ले दी गई है। इसे 4 कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके फ्रंट कैमरे के साथ भी LED फ्लैश लाइट दी गई है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी इससे अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। वहीं इसमें LED फ्लैश लाइट के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 5 के 3GB रैम वाले वेरिएंट में 32GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,999 रुपए है। वहीं 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है। दोनों के साथ अल्ट्रा स्लिम केस भी फ्री मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को 380 वोल्टेज तक की लाइट पर चार्ज किया जा सकता है। इसमें 4,000mAH की बैटरी दी गई है।
Redmi Note 5 Pro फीचर्स: रेमडी नोट 5 प्रो में भी 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। रेडमी नोट 5 प्रो में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है। इसके 6GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB रैम और 64GB इंटरनल मैमोरी वाले वेरिएंट को 13,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।
