विश्व कप 2018, World Cup 2018, Sports, स्पोर्ट्स, खेल Google Doodle Today: फीफा वर्ल्ड कप चल रहा है। आज इसका आठवां दिन है। गूगल लगभग सभी बड़े इवेंट या दूसरे मौकों पर खास डूडल बनाता है। गूगल ने फीफा वर्ल्ड कप के आठवें दिन पर भी डूडल बनाया है। जब आप गूगल खोलेंगे तो आपको कुछ नए अंदाज में गूगल लिखा दिखाई देगा। गूगल ने फीफा वर्ल्ड कप को लेकर डूडल की कुल पांच इमेज बनाई हैं। जिन्हें गूगल पर लगा रखा है। मतलब अगर आप गूगल के 5 टैब एकसाथ खोलेंगे तो आप देखेंगे कि हर टैब में अलग ही फोटो आ रही है। एक डूडल में कुछ प्लेयर्स साइकल पर हैं और फुटबॉल खेल रहे हैं। वहीं एक दूसरे डूडल में प्लेयर्स पानी में फुलबॉल खेलते दिखाए गए हैं। फुटबॉल एक नदी में खेलते दिखाई दे रहे हैं। नदी के चारो तरफ काफी अच्छा व्यू भी है।
वहीं एक और डूडल में कुछ प्लेयर्स प्ले ग्राउंड में खेल रहे हैं। इनके सामने कुछ लोगों को दिखाया गया है। वहीं मैदान के पीछे खूबसूरत पहाड़ दिखाए हैं और नीला आसमान दिखाया गया है। वहीं एक और डूडल की बात करें तो उसमें 3 फोटो दी गई हैं। इनमें से एक में बच्चे वीडियो गेम पर गेम खेल रहे हैं। वहीं एक में बच्चे फुलबॉल खेल रहे हैं। फुलबॉल खेल रहे बच्चों के साथ एक मुर्गे को भी दिखाया गया है। वहीं इसी डूडल पर तीसरे फोटो में ऑडिएंश को दिखाया गया है। वहीं आखिरी डूडल की बात करें तो इसमें भी फुटबॉल का मैदान दिखाया गया है। कुछ प्लेयर्स मैदान में ही बैठकर आइसक्रीम खा रहे हैं, तो कुछ खेल रहे हैं। इनके साथ चूहे को भी दिखाया गया है।
आपको बता दें कि अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के 23वें मिनट में किए गए गोल के दम पर उरुग्वे ने फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में बुधवार को रोस्टन एरिना में खेले गए ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में सऊदी अरब को 1-0 से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ उरुग्वे के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं। मेजबान रूस के भी ग्रुप-ए में छह अंक है, लेकिन गोल अंतर बेहतर होने के कारण वह अंकतालिका में पहले स्थान पर हैं।