विश्व कप 2018, World Cup 2018 Google Doodle, वर्ल्ड कप २०१८: फीफा वर्ल्ड कप का आज 22वां दिन है। इस पर गूगल ने एक शानदार डूडल तैयार किया है। जब आप गूगल को खोलेंगे तो आपको 2 गोले दिखाई देंगे। दोनों गोलों के बीच में एक नेट भी लगा है। इस नेट पर पीले रंग का प्ले का निशान भी बना है। इसके अलावा ग्राउंड पर बने डूडल के सबसे आगे गूगल लिखा है। Google काफी बड़ा लिखा हुआ है। जब आप प्ले के पीले निशान पर क्लिक करेंगे तो जो दो फोटो सबसे पहले गोलों में दिखाई दे रहे थे वह अब बड़े हो जाएंगे। हालांकि इन दोनों को फोटो का इस्तेमाल गूगल अपने एक पुराने डूडल में भी कर चुका है।
एक डूडल में गूगल ने 3 फोटो का इस्तेमाल किया है। इसमें बच्चों को गेम खेलते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा ऑडिएंश को हौसला बढ़ाते हुए दिखाया गया है। गूगल ने पहले सेमीफाइनल के लिए अपने डूडल को तैयार किया है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का पहला सेमीफाइनल मैच आज फ्रांस और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा। यह सेमीफाइनल मैच सैंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयअनुसार रात 11:30PM पर शुरू होगा। गूगल ने अपने डूडल में दोनों देशों की फुटबॉल संस्कृति को दिखाया है।
बेल्जियम के लिए डूडल सैम वैनेलेमेर्स ने चित्रित किया है, जबकि फ्रांस के लिए एक को हेलेन लेरोक्स ने चित्रित किया है। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करके सेमीफाइनल में पहुंची हैं। फ्रांस ने जहां अर्जेंटीना और उरुग्वे को हराके सेमीफाइनल में जगह बनाई है, वहीं बेल्जियम जापान और वर्ल्ड कप 2018 की प्रबल दावेदार ब्राजील को हराके सेमीफाइनल में पहुंचा है।