महिला फुटबॉल विश्वकप के फाइनल में अमेरिका ने नीदरलैंड को 2-0 से हरा दिया। अमेरिका ने इस जीत के साथ चौथी बार वुमन्स वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम चार बार फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम है। वह पहली टीम है, जिसने लगातार दो सीजन वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया है। हालांकि, पुरुषों के मुकाबले अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों की कमाई 72% ही है। खेल के 61वें मिनट में पेनल्टी गोल के चलते अमेरिका की स्टार फुटबॉल खिलाड़ी मेगन रापिनो ने पहला गोल किया। दूसरा गोल 69वें मिनट में रोज लावेल्ले ने किया। महिला फुटबॉल विश्वकप का यह 8वां आयोजन था, जिसमें 24 देशों की टीमों ने एक दूसरी के साथ कड़ी टक्कर के साथ मैच खेला। इस विश्व कप में सात टीमें ऐसी थी जिन्होंने अब तक के सभी विश्व कप में हिस्सा लिया है।
गूगल ने आज महिला फुटबॉल वर्ल्डकप पर खास डूडल तैयार किया था। डूडल में अमेरिका और नीदरलैंड की फुटबॉल टीम को दिखाया गया। इस बार का फीफा महिला विश्व कप 7 जून को शुरू हुआ था। अमेरिका इससे पहले तीन बार इस खिताब को जीत चुकी है। FIFA Women’s World Cup 2019 के टूर्नामेंट का आयोजन इस साल फ्रांस में हुआ। इस टूर्नामेंट का फाइनल जो कि अमेरिका और नीदरलैंड की टीम के बीच खेला गया, जोकि फ्रांस के Park Olympique Lyonnais स्टेडियम में आज रात 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू हुआ था।


महिला फुटबॉल विश्वकप के फाइनल में अमेरिका ने नीदरलैंड को 2-0 से हरा दिया। अमेरिका ने इस जीत के साथ चौथी बार वुमेन्स वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। खेल के 61वें मिनट में पेनल्टी गोल के चलते अमेरिका की स्टार फुटबॉल खिलाड़ी मेगन रापिनो ने पहला गोल किया। दूसरा गोल 69वें मिनट में रोज लावेल्ले ने किया।
फ्रांस ने पहली बार FIFA Women’s World Cup के टूर्नामेंट की मेजबानी की है। लेकिन यूरोपीय देश में यह टूर्नामेंट तीसरी बार आयोजित हुआ है। फ्रांस के नौ शहरों में FIFA Women’s World Cup 2019 के मुकाबले खेले गए।
महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप का शुभंकर मुर्गी के बच्चे 'एटी' को बनाया गया है। यह जिंदगी और फुटबॉल दोनों से जुड़े जुनून का प्रतीक है। एटी को फूटिक्स की बेटी कहा जा रहा है, जिसे पिछले साल हुए फीफा पुरुष वर्ल्ड कप का शुभंकर बनाया गया था।
Women's World Cup 2019 की शुरू हो चुकी है। अमेरिका और नीदरलैंड की टीमें आमने-सामने हैं।
इस टूर्नामेंट का आयोजन फ्रांस में हुआ और आज का फाइनल मुकाबला फ्रांस के Park Olympique Lyonnais स्टेडियम में भारतीय समय के हिसाब से रात 8:30 बजे से होगा।
महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 1991 में हुई और तब से हर चार साल के बाद इसका आयोजन किया जाता है। इससे पहले 2015 में यूनाइटेड स्टेट्स ने जापान को हराकर खिताब जीता था और इस बार भी मजबूत दावेदार के रूप में उनकी टीम मैदान में होगी। यूएस 2015 के अलावा 1991 और 1999 में भी महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत चुका है। पूरा आयोजन दो स्टेज में होता है। पहली ग्रुप स्टेज होती है और उसके बाद नॉकआउट स्टेज होती है। नॉकआउट के दौरान हारने वाली टीम को लौटना पड़ता है और जीतने वाली टीमें आगे आपस में भिड़ती हैं।
पहली बार पेरिस इस टूर्नामेंट में मेजबानी कर रहा है। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 24 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
FIFA Women’s World Cup 2019 के टूर्नामेंट का आयोजन इस साल फ्रांस आयोजित हुआ।इस टूर्नामेंट का फाइनल जो कि अमेरिका और नीदरलैंड की टीम के बीच खेला जाना है वह फ्रांस के Park Olympique Lyonnais स्टेडियम में आज रात 8:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाना है।
Google ने अपने डूडल दर्शाया है कि आज होने वाले फाइनल अमेरिका और नीदरलैंड की महिला फुटबॉल टीम आमने-सामने होंगी। इससे पहले गूगल ने 7 जून से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के पहले दिन भी अपना डूडल बनाया था।
फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 में फाइनल मुकाबला खेला जाना है। पिछले बार की चैंपियन रही अमेरिका खिताब बचाने के लिए फ्रांस के Park Olympique Lyonnais स्टेडियम में नीदरलैंड (USA vs. Netherlands) की टीम के साथ दो-दो हाथ करेगी।
इस विश्व कप में सात टीमें ऐसी थी जिन्होंने अब तक के सभी विश्व कप में हिस्सा लिया है। आज फाइनल खेल रही अमेरिका इससे पहले तीन बार इस खिताब को जीत चुकी है। बता दें कि फ्रांस ने पहली बार FIFA Women’s World Cup के टूर्नामेंट की मेजबानी की है। लेकिन यूरोपीय देश में यह टूर्नामेंट तीसरी बार आयोजित हुआ है। फ्रांस के नौ शहरों में FIFA Women’s World Cup 2019 के मुकाबले खेले गए।
बता दें कि FIFA Women’s World Cup – 7 जून के महीने में शुरू हुआ था। यह महिला फुटबॉल विश्वकप का 8वां आयोजन था, जिसमें 24 देशों की टीमों ने एक दूसरी के साथ कड़ी टक्कर के साथ मैच खेला। एक महीने तक चले फुटबॉल के इस महासंग्राम में इस बार चार नई टीमों ने इस मुकाबले में हिस्सा लिया था, जिसमें चिली, दक्षिण अफ्रीका, जमैका और स्कॉटलैंड की महिला फुटबॉल टीम शामिल थे।
अमेरिका और नीदरलैंड के बीच खेले जाने वाले फीफा महिला वर्ल्ड कप 2019 के खिताबी मैच की स्मार्टफोन में लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप में देख सकते हैं। यदि आपके पास SonyLiv ऐप नहीं है और आप Jio यूजर हैं तो इस मैच को Jio TV ऐप पर लाइव देख सकते हैं। अगर आप इस मैच को लैपटॉप या कंप्यूटर पर देखना चाहते हैं तो आप SonyLiv की वेबसाइट में जाकर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
फ्रांस में खेले जा रहे FIFA 2019 Women’s World Cup का फाइनल मैच अमेरिका और नीदरलैंड के बीच होगा। इस महा मुकाबले को आप टीवी पर Sony ESPN चैनल में लाइव देख सकते हैं।
यूरोप में फुटबॉल का संचालन करने वाले यूनियन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) ने साल 2017 में महिला फुटबॉल के लिए प्रायोजकों का रास्ता खोला था। कंसल्टेंसी ‘Deloitte’ के मुताबिक 60 फीसदी महिला फुटबॉल टीमों के पास फिलहाल अपनी पुरुष टीमों से अलग फ्रंट-ऑफ-शर्ट प्रायोजक हैं। अनुमान है कि 2023 में अगले विश्व कप तक सभी महिला टीमों के पास अपने अलग प्रायोजक होंगे।
दर्शक संख्या में उछाल के पीछे महिला खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन अहम वजह रहा। स्पोर्टस डेटा कंपनी ओपीटीए के मुताबिक इस साल महिला विश्व कप के हर मैच में औसतन 830 पास जारी किए गए। जबकि 2015 में हर मैच में औसतन 750 पास जारी किए गए थे।
इस साल सभी प्लेटफॉर्म पर फीफा की दर्शक संख्या 100 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। बीते साल हुए फीफा पुरुष विश्व कप को 350 करोड़ लोगों ने टीवी पर देखा था।
अमेरिका और फ्रांस के बीच खेले गए क्वाटर फाइनल को फ्रांस में एक करोड़ सात लाख लोगों ने देखा था। यह इस साल फ्रांस में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी प्रोग्राम बन गया है। इस साल फाइनल में भी पिछली बार के मुकाबले दर्शक संख्या में रिकॉर्ड उछाल देखा जा सकता है। साल 2015 फीफा महिला विश्व कप को कुल 75 करोड़ लोगों ने टीवी और आठ करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोगों ने अन्य माध्यमों पर देखा था।
फ्रांस ने पहली बार FIFA Women’s World Cup के टूर्नामेंट की मेजबानी की है। लेकिन यूरोपीय देश में यह टूर्नामेंट तीसरी बार आयोजित हुआ है। फ्रांस के नौ शहरों में FIFA Women’s World Cup 2019 के मुकाबले खेले गए।
फीफा महिला विश्व कप को इस बार रिकॉर्ड तोड़ दर्शकों का साथ मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट के फाइनल की शाम करोड़ों की संख्या में दर्शक अपने टीवी स्क्रीन के सामने बैठकर खेल का लुत्फ उठाएंगे। इस साल टूर्नामेंट के टीवी दर्शकों की संख्या में काफी उछाल देखा गया है। द इकॉनमिस्ट की खबर के मुताबिक इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला गया सेमीफाइनल इस साल ब्रिटेन में एक करोड़ 20 लाख की दर्शक संख्या के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी प्रोग्राम बन गया है।
इस बार का फीफा महिला विश्व कप 7 जून को शुरू हुआ था। यह महिला फुटबॉल विश्वकप का 8वां आयोजन था, जिसमें 24 देशों की टीमों ने एक दूसरी के साथ कड़ी टक्कर के साथ मैच खेला।
इस बार चार नए देशों की टीमों ने विश्व कप में एंट्री की है। इनमें चिली, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और जमैका की टीम शामिल हैं।
इस टूर्नामेंट का आयोजन फ्रांस में हुआ और आज का फाइनल मुकाबला फ्रांस के Park Olympique Lyonnais स्टेडियम में भारतीय समय के हिसाब से रात 8:30 बजे से होगा।
इस बार का फीफा महिला विश्व कप 7 जून को शुरू हुआ था। यह महिला फुटबॉल विश्वकप का 8वां आयोजन था, जिसमें 24 देशों की टीमों ने एक दूसरी के साथ कड़ी टक्कर के साथ मैच खेला।
फ्रांस ने पहली बार FIFA Women’s World Cup के टूर्नामेंट की मेजबानी की है। लेकिन यूरोपीय देश में यह टूर्नामेंट तीसरी बार आयोजित हुआ है। फ्रांस के नौ शहरों में FIFA Women’s World Cup 2019 के मुकाबले खेले गए।