महिला विश्व कप 2019 फाइनल, Women’s World Cup 2019 Google Doodle: गूगल ने आज 2019 वूमन फुलबॉल वर्ल्ड कप पर अपना डूडल बनाया है। Google ने डूडल में आज 2019 महिला विश्व कप के फाइनल को दर्शाया है, फाइनल में यूएस-नीदरलैंड का आमना सामना होगा। महिला विश्व कप 7 जून को शुरू हुआ था इसमें टूर्नामेंट के 8 एडिशन्स को दिखाया गया है। सात टीमों ने महिला विश्व कप में लगातार आठवीं उपस्थिति दर्ज की, जिसमें अमेरिकी टीम भी शामिल है, जो इस साल अपना चौथा खिताब जीतने के लिए फाइनल खेलेगी।
Women’s World Cup 2019: Check here
इस बार का महिला फुटबॉल विश्व कप बेहद खास रहा है क्योंकि इस बार चार नए देशों की टीमों ने विश्व कप में एंट्री की है। इनमें चिली, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और जमैका की टीम शामिल हैं। इस महिला फुटबॉल विश्व कप में एक महीने तक 24 देशों की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन फ्रांस में हुआ और आज का फाइनल मुकाबला फ्रांस के Park Olympique Lyonnais स्टेडियम में भारतीय समय के हिसाब से रात 8:30 बजे से होगा।
