Vodafone ने अपना नया प्लान पेश कर दिया है। यह प्लान कंपनी ने जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर को कॉल, मैसेज और डेटा सबकुछ मिलेगा। चलिए जानते हैं क्या है प्लान। यह प्लान कंपनी के प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान में यूजर को कॉल करने के लिए 7,500 सेकंड का समय मिलेगा। मतलब 125 मिनट, 2 घंटे से भी ज्यादा। इस प्लान में लोकल एसटीडी सभी कॉल शामिल हैं। इससे किसी भी नेटवर्क पर कॉल की जा सकती है। इस प्लान में यूजर को 50 लोकल और नेशनल SMS भी करने के लिए मिलेंगे। इसके अलावा इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए 500MB डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। वहीं इस प्लान की कीमत 47 रुपए है।
वहीं यह पैक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में 48 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा 47 रुपए के ही पैक में बिहार और झारखंड में 1GB तक 3G/4G डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा चेन्नई, कोलकाता, मध्यप्रदेश, और छत्तीसगढ़ में इसी पैक में 150 मिनट का टॉकटाइम दिया जा रहा है। एयरटेल के 47 रुपए के प्लान में यूजर को 150 मिनट का टॉकटाइम दिया जा रहा है। इसके अलावा 50SMS दिए जा रहे हैं। साथ ही 500MB डेटा भी दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।
JIO की बात करें तो रिलायंस जियो के 49 रुपए के पैक में 28 दिन की वैधता के साथ 1GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें 50SMS भी फ्री दिए जा रहे हैं, हां इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। साथ ही इसमें जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है, लेकिन यह पैक सिर्फ जियो फोन के लिए है। जियो फोन के अलावा दूसरे फोन्स के लिए सबसे सस्ता प्लान 98 रुपए का है। इस प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें 300SMS फ्री दिए जा रहे हैं। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इसमें भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।