UPI Services Down In India: भारत में UPI सेवाएं ठप हो गई हैं, सर्वर डाउन बताया जा रहा है। इस वजह से कई ऐप्स जैसे कि गूगल पे, पेटीएम काम नहीं कर रही हैं। लाखों यूजर्स परेशान हो चुके हैं। सबले ज्यादा असर दिल्ली-एनसीआर समेत कुछ शहरों में देखने को मिल रहा है, आउरेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। लोग गूगल पे या पेटीएम से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पेमेंट नहीं हो पा रही। फोन पे को लेकर भी इस समय शिकायतें आ रही हैं।

UPI कब से नहीं कर रहा काम?

Downdetector के मुताबिक यूपीआई सर्विस करीब दोपहर 12 बजे से काम करना बंद कर दी थीं। जैसे ही लोगों ने ट्रांजेक्शन की कोशिश की, पेमेंट फेल हो गई। देखते ही देखते पूरा सोशल मीडिया आक्रोशित लोगों की शिकायत से पट गया, हर कोई UPI के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करता दिखा। अब यहां पर समझने वाली बात यह है कि कुछ दिन पहले भी यूपीआई सर्विस डाउन हुई थीं। तकनीकी खराबी की वजह से ही वो दिक्कत शुरू हुई थी, अब इस बार क्या कारण रहा, अभी तक स्पष्ट नहीं।

कौन-कौन से बैंक नहीं कर रहे काम?

वैसे सर्विस डाउन की वजह से कई बैंकिंग सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। SBI, HDFC और ICICI बैंक को लेकर शिकायतें आई हैं। अब कब तक ये सेवाएं फिर सामान्य हो पाएंगी, इसकी जानकारी नहीं आई है। यहां पर समझने वाली बात यह है कि यूपीआई का इस्तेमाल हर जगह होता है। एक चाय की टपरी से लेकर किसी बड़े मॉल तक में लोग नकद के बजाय यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं।

इस समय देश में करोड़ों लोगों की निर्भरता इस यूपीआई पर हो चुकी है। ऐसे में जब इसकी सेवाएं प्रभावित होती हैं, असर भी कई सेक्टरों पर पड़ता है।