कपड़े धोना बड़ा ही मुश्किल काम है और इसमें समय व पानी दोनों की बरबादी होती है। अगर आप बेचलर हैं या कपड़े धोन के मामले में नौसिखिये हैं तो यह काम आपके लिए किसी पहाड़ तोड़ने के जैसा भी हो सकता है। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास वॉशिंग मशीन के बारे में।

ये वॉशिंग मशीन ऑटोमैटिक हैं और इनमें आपको सिर्फ टाइमर सेट करना होगा, उसके बाद यह अपना काम करना शुरू कर देंगी। इसमें न तो आपको पानी बदलने की जरूरत है, नहीं कपड़ों को सुखाने के लिए अलग बॉक्स में डालने की जरूरत है, बल्कि सब कुछ ऐक ही साइज और एक ही बॉक्स में हो जाता है।

Samsung 6.5 kg Fully-Automatic Washing Machine

सैमसंग की 6.5 किलो की फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन को 14190 रुपये में अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। इंपीरियल सिल्वर कलर में आने वाली यह मशीन सेंटरल जेट टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें RPM 680 दिया गया है। इसमें 6 वॉश प्रोग्राम हैं, जो नॉर्मलस क्विक वॉश, डेलिसेट्स, सोक +नॉर्म, एनर्जी सेविंग और ईको टब क्लीन हैं। मानसून के मद्देनजर इसमें मानसून मोड दिया गया है। साथ ही यह चाइल्स लॉक सिस्टम के साथ आता है।

Whirlpool 6.5 kg 5 Star Fully-Automatic Washing Machine

Whirlpool की फुल ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन देख रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसकी कैपिसिटी 6.5 किलोग्राम है। साथ ही इसमें इन बिल्ट हीटर दिया है, जो कपड़ों को गर्म पानी में धोने की सुविधा मुहैया कराती है। इसमें हार्ड वाटर मोड दिया गया है, जो इसे अन्य वॉशिंग मशीन से अलग बनाता है। इसे अमेजन से 17490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ONIDA 6.5 kg 5 Star Washing Machine

फुल ऑटोमैटिक में कोई सस्ती वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं तो ओनिडा की यह मशीन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 12490 रुपये है। यह 6.5 किलो कैपिसिटी के साथ आती है। साथ ही इसमें 750 rpm दिया गया है। इसमें 6 वॉशिंग मोड दिये गए हैं। यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है, जिससे यह बिजली सेविंग में भी मदद करती है।

Panasonic 6 kg 5 Star AquaBeat Wash Fully Automatic

पैनासोनिक की यह वॉशिंग मशीन 13490 रुपये में फ्लिपकार्ट से खरीदी जा सकती है। इसकी कैपिसिटी 6 किलोग्राम की है। यह 5 स्टार रेटिंग के साथ आने वाली फुल ऑटोमैटिक मशीन है। इसमें 680 rpm दिया गया है। इसकी मोटर की 10 साल की वारंटी है और इसमें एक्स्ट्रा ड्यूरेबल मोटर दी गई है।