Surya Grahan or Solar Eclipse April 2024 Date and Time in India: साल के पहले सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) को लेकर दुनियाभर में चर्चा है। पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आने के बाद जो अद्भुत खगौलीय स्थिति बनती है, उसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। चांद जब सूर्य को ढक लेता है और पृथ्वी पर दिन में ही अंधेरा छा जाता है, यह नजारा कई सालों में एक बार बनता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 अप्रैल 2024 को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण पिछले 54 सालों में एक अलग ही नजारा होगा। बता दें कि यह एक पूर्म सूर्य ग्रहण है। आपको बताते हैं इसके समय, तारीख के बारे में। साथ ही जानें कि ग्रहण का यह नजारा कहां-कहां दिखेगा।
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इन 6 भत्तों में हुआ बड़ा बदलाव,
Solar Eclipse 2024 Date, time
सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लग रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।
Solar Eclipse 2024 Visibility
आपको बता दें कि 8 अप्रैल को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। हालंकि, लोग अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा समेत कई देशों में पड़ने वाले ग्रहण के नजारे को घर बैठे लाइव देख पाएंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा सूर्य ग्रहण इससे पहले 1971 में लगा था जब चंद्रमा ने पूरी तरह से सूरज को ढक लिया था और धरती पर करीब 7.5 मिनट तक पूरी तरह से अंधेरी हो गया था और दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला था।