Surya Grahan/Solar Eclipse 2025 Live Streaming: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आखिरकार आज 29 मार्च को लग गया। आज लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse 2025) दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरु हुआ। वैज्ञानिकों को लंबे वक्त से इस ग्रहण का इंतजार था। इससे पहले साल 2024 में 2 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular solar Eclipse) लगा था। लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। आज यानी 29 मार्च 2025 को लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) से जुड़ी हर अपडेट..

Surya Grahan 2025 Live Updates

Live Updates
07:11 (IST) 29 Mar 2025
कितने बजे लगेगा ग्रहण

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) अमेरिकी समयानुसार, सुबह 4.50 बजे शुरू होगी और 6 बजकर 47 मिनट पर यह पीक यानी अपने चरम पर होगा। और सुबह 8.43 पर ग्रहण समाप्त हो जाएगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दिन में दोपहर 2 बजकर 20 बजे शुरू होगा और शाम 4.17 बजे अपने चरम पर होगा।

07:06 (IST) 29 Mar 2025
सूर्य ग्रहण लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप ऐसे इलाके में हैं जहां सूर्य ग्रहण को सीधे देखना संभव नहीं है जैसे कि भारत, तो टेंशन की बात नहीं है। आप घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आंशिक सूर्य ग्रहण के अद्भुत नजारे को देख पाएंगे।

timeanddate.com अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण 2024 को लाइव स्ट्रीम करेगा।

06:58 (IST) 29 Mar 2025
Surya Grahan 2025 Live Streaming: दोपहर में होगा शुरु

भारतीय समयानुसार आज लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरु होगा।

06:56 (IST) 29 Mar 2025
Surya Grahan 2025 Live Streaming: आज लग रहा है सूर्य ग्रहण

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।