Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time Kab Hai in India: अगला सूर्य ग्रहण कब है? अगर आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा है तो आपको बता दें कि साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण थोड़ा अलग होगा। 8 अप्रैल 2024 को नॉर्थ अमेरिका में लगे सूर्य ग्रहण (total solar eclipse) की तरह यह पूर्ण नहीं होगा। अक्तूबर 2024 में लगने वाला सूर्य ग्रहण वलयाकार (Annual Solar Eclipse) होगा। और इस दौरान आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना घटेगी। आपको बताते हैं कि आसमान में कब दिखाई देगा Ring Of Fire का अद्भुत नजारा…
When is Next Solar Eclipse? (कब है अगला सूर्यग्रहण?)
2 अक्तूबर (बुधवार) 2024 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होकर सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। गौर करने वाली बात है कि रात होने के चलते भारत में यह वलयाकार सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। लेकिन भारत के लोग ऑनलाइन इस इवेंट को लाइव देख पाएंगे।
इस ग्रहण के समय आसमान में एक ‘Ring Of Fire’ यानी आग का छल्ला दिखाई देगा। वैज्ञानिकों समेत लोगों को भी इस सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है।
Where is ‘Ring Of Fire’ Solar Eclipse? (कहां दिखाई देगा आसमान में ‘रिंग ऑफ फायर’)
दक्षिण प्रशांत महासागर, दक्षिणी दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर से दिखाई देने वाला ग्रहण, केवल दक्षिण अमेरिका और चिली और अर्जेंटीना के दूरदराज के हिस्सों से “Ring Of Fire” के रूप में देखा जाएगा। इसके अलावा सिर्फ एक और जगह है जहां से इस ग्रहण को देखा जा सकेगा, वो है प्रशांत महासागर में चिली तट से 3,700 किलोमीटर दूर ईस्टर आईलैंड। द्वीप पर अब 8,000 से भी कम लोग रहते हैं।
जब यह सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होगा, उस समय सूर्य का करीब 86 फीसदी बीच का हिस्सा चंद्रमा द्वारा ढक लिया जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘ring of fire’ का यह नजारा करीब 7 मिनट 25 सेंकेंड तक चलेगा और समंदर से इसे देखा जा सकेगा। जबकि ईस्टर आइलैंड पर यह ग्रहण 5 मिनट 33 सेकेंड से लेकर 6 मिनट 12 सेकेंड तक चलेगा।