Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time Kab Hai in India: 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ा था। यह सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) इसलिए भी खास था कि यह पूर्ण ग्रहण था और कुछ मिनटों के लिए पृथ्वी पर पूरी तरह से अंधकार छा गया था। इस साल यानी 2024 में दो सूर्य ग्रहण हैं और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसे रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) भी कहा जाता है। पहले सूर्यग्रहण की तरह ही अक्टूबर में पड़ने वाला Solar Eclipse 2024 दुनिया के कई देशों में दिखेगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? आपको बताते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी और साथ ही जानें दुनिया में कहां-कहां इस ग्रहण को देखा जा सकेगा…
पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त कब आएगी, पढ़ें सभी अपडेट लाइव
Solar Eclipse 2024 Date, Time: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन हिंदू कैलेंडर में अश्विन मास की अमावस्था तिथि है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और तड़के 3 बजकर 17 मिनट पर पूरा होगा। यानी यह वलयाकार सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे 4 मिनट चलेगा।
Solar Eclipse In India: भारत में दिखेगा या नहीं?
आपको बता दें कि साल के पहले सूर्य ग्रहण की तरह ही दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा यानी अगर सूर्य ग्रहण देखने का इंतजार कर रहे लोगों को निराश होना पड़ेगा। भारत में ग्रहण ना दिखने का मतलब है कि सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
लेकिन भारत के अलावा दुनियाभर के कई देशों में यह ग्रहण दिखाई देगा। दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी इलाकों के अलावा, आर्कटिक, अर्जेंटीना, पेरू, फिजी, चिली, ब्राजील, मेक्सिको, न्यूजिलैंड और प्रशांत महासागर में इस अद्भुत खगोलीय घटना को देखआ जा सकेगा।