Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date and Time Kab Hai in India: साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 8 अप्रैल 2024 को लगा था। और अब वैज्ञानिकों के साथ-साथ सभी को दूसरे सूर्यग्रहण का इंतजार है। इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annualar Solar Eclipse) होगा। यानी एक बार फिर सूरज और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा और प्रकाश की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंचेंगी। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब है? क्या यह भारत में दिखाई देगा? अक्तूबर में लगने वाला ग्रहण कहां-कहां दिखेगा? चलिए आपको बताते हैं इन सभी सवालों के जवाब…

Surya Grahan 2024 Date, Timings

साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्तूबर (बुधवार) 2024 को लगेगा। इस दिन आसमान में ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखेगा और सूर्य आग के एक छल्ले की तरह नजर आएगा।

साल 2025, 2026 में कब-कब लगेगा सूर्य ग्रहण, लिस्ट देखें

बात करें समय की तो वलयाकार सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होकर सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा। यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण कुल 6 घंटे 4 मिनट तक रहेगा।

क्या भारत में दिखाई देगा दूसरा सूर्य ग्रहण?

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण साउथ अमेरिका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और नॉर्थ अमेरिका के हिस्सों में दिखाई देगा। आपको बता दें कि भारत में रात होने के चलते दूसरा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

Cheapest 4K smart TV: डब्बा टीवी को बाय! सेल में बहुत कम दाम में मिल रहे सस्ते स्मार्ट टीवी, खरीदने का सुनहरा मौका, जानें टॉप डील्स

What is a Solar Eclipse?

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है और जब पृथ्वी का चक्कर लगा रहा चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूरज को ढक लेता है तो इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस समय सूरज की रोशनी, धरती तक नहीं आ पाती और कई हिस्सों में दिन में ही अंधेरा छा जाता है।

सबसे खास बात है कि सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीध में आने की यह घटना न्यू मून के समय होती है। वहीं हिंदू कैलेंडर के हिसाब से सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को ही लगता है।

कितनी तरह के होते हैं सूर्य ग्रहण?

वैज्ञानिकों ने सूर्य ग्रहण के चार अलग-अलग प्रकार बताए हैं। हर ग्रहण के समय आसमान में एक तरह का नजारा दिखाई देता है। टोटल यानी पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्यग्रहण और हाइब्रिड यानी दुर्लभ सूर्य ग्रहण। आमतौर पर आंशिक और वलयाकार सूर्य ग्रहण काफी देखे जाते हैं जबकि हाइब्रिड सूर्यग्रहण बहुत कम लगता है। आसमान में पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य की दूरी और अलाइनमेंट के आधार पर ही तय होता है कि कौन सा सूर्य ग्रहण लग रहा है।

अक्तूबर 2024 में लग रहे वलयाकार सूर्य ग्रहण की बात करें तो इस समय चांद, सूर्य को ढकता तो है लेकिन उसे पूरी तरह कवर नहीं कर पाता। सूर्य के बाहरी किनारे चमकते रहते हैं जिससे यह आग के एक छल्ले यानी Ring Of Fire की तरह दिखता है।