Super Pink Moon April 2020: सुपर पिंकमून या कह लीजिए पिंक सुपरमून का दीदार करने का मौका एक बार फिर नज़दीक आ गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह साल 2020 का सबसे चमकदार और बड़ा फुलमून होगा। यह एक खगोलीय घटना है, जब चांद्र पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है। सुपरमून भारत में कब दिखाई देगा और इसे कैसे देखा जा सकेगा, आइए आपको इन सवालों के जवाब देते हैं।

SuperMoon क्या होता है?

चांद जब धरती के कक्ष यानी ऑर्बिट के नज़दीक आता है, मतलब जब इनके बीच की दूरी कम रह जाती है तो ऐसे में इसका आकार बढ़ जाता है और यह चमकदार हो जाता है। इस स्थिति में पृथ्वी पर सुपरमून का नज़ारा देखने को मिलता है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हर दिन की तुलना में चंद्रमा 14 फीसदी ज्यादा बड़ा और 30 फीसदी तक चमकीला दिखने लगता है। इस महीने सुपरमून धरती से लगभग 356,000 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। आमतौर पर चंद्रमा और धरती के बीच की दूरी 384,400 किलोमीटर होती है।

Super Pink Moon या Pink Super Pink Moon क्या होता है?

सबसे पहले तो आपका यह जान लेना जरूरी है कि ऐसा नहीं है कि चंद्रमा का रंग पिंक या कह लीजिए गुलाबी हो जाएगा। अमेरिका में इस मौसम में खिलने वाले गुलाबी फूल फ्लॉक्स सुबुलाता (Phlox subulata) के कारण इसका नाम पिंक सुपरमून या कह लीजिए सुपर पिंकमून पड़ा है।

भारत में कब दिखेगा ये सुपर पिंकमून

सुपरमून 8 अप्रैल 2020 को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 05 मिनट पर दिखाई देगा। सुबह में रोशनी होने के वजह से इसका नज़ारा देखने को नहीं मिलेगा लेकिन आप लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए चांद को देख पाएंगे।

सुपर पिंकमून लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप भी घर बैठे पिंक सुपरमून का नज़ारा देखना चाहते हैं तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यूट्यूब (YouTube) चैनल Slooh इस सुपरमून घटना की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। आप लाइव स्ट्रीमिंग को खबर के नीचे दिए वीडियो लिंक में प्ले बटन पर क्लिक कर देख सकते हैं। इस यूट्यूब चैनल पर भारतीय समयानुसार लाइव स्ट्रीम सुबह 5 बजे शुरू हो जाएगा।