Top 8 Dumb Phones: अगर आपको ऐसा लगता है कि सभी लेटेस्ट इनोवेशन, सिर्फ स्मार्टफोन के लिए ही किए जा रहे हैं तो आप गलता हैं। फीचर फोन सेगमेंट अब पहले से और ज्यादा मजेदार होते जा रहे हैं। कम दाम वाले इन फीचर फोन में Smartphone जैसे फीचर्स – UPI Payments, WhatsApp सपोर्ट दिया जा रहा है। हम आपको बता रहे हैं दमदार फीचर्स के साथ आने वाले उन ब्रैंडेड Dumb Phones के बारे में जो आपकी पॉकेट पर भारी नहीं पड़ेंगे।

जियो प्राइमा 4जी (Jio Prima 4G)

जियो प्राइमा 4जी फीचर फोन एक आम फीचर फोन की तरह ही दिखता है। यह हैंडसेट KaiOS पर चलता है जो Firefox OS का ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट पर बेस्ड है। फोन में 1200 से ज्यादा ऐप्स तक का सपोर्ट मिलता है। जियो के इस फोन में YouTube, Google Apps, Facebook जैसे ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। फोन में यूट्यूब, जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियोसावन और जियो न्यूज जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं।

Jio Prima 4G में UPI पेमेंट्स के लिए JioPay ऐप का सपोर्ट मिलता है। इस ऐप के साथ यूजर्स आसानी से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले, 2000mAh बैटरी और ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। सबसे खास बात है कि इस फीचर फोन की कीमत 1,299 रुपये है। हैंडसेट को ऐमजॉन इंडिया और ऑफिशियल जियो स्टोर से खरीदा जा सकता है।

लावा पल्स 1 (Lava Pulse 1)

लावा के इस फीचर फोन में एक हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग सेंसर दिया गया है। ये सेंसर फोन के सिलेक्ट बटन में इंटिग्रेटेड हैं। यानी आप एक फीचर फोन के साथ अपनी हार्ट रेट माप सकते हैं और कैमरा फ्लैश से अपनी हार्टबीट का पता लगा सकते हैं। इतना ही नहीं, Lava Pulse 1 से आप ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग भी कर सकते हैं। आपको यह जानने में अच्छा लग सकता है लेकिन लावा ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर कैसे काम करता है और यह कितना सटीक है।

लावा पल्स 1 ना केवल एक हेल्थ गैजेट ही नहीं है। इसमें 2.4 इंच TFT डिस्प्ले दी गई है। यह फोन कीपैड के साथ आथा है। इसमें डुअल सिम सपोर्ट और 1800mAh की बैटरी मिलती है। 1,990 रुपये की कीमत वाला यह फोन आप ऑफर्स के साथ और कम दाम में ले सकते हैं।

नोकिया 2660 फ्लिप (Nokia 2660 Flip)

आपने सैमसंग, मोटो, ओप्पो के फैंसी फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन देखें होंगे, जो इन दिनों खूब धूम मचा रहे हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि इनकी डिजाइन किस फोन से इंस्पायर्ड है? जी हां, लेटेस्ट डिजाइन ऑफर करने वाले फ्लिप फोन करीब दो दशक पहले काफी पॉप्युलर थे। Nokia 2660 Flip एक ऐसा ही फोन है जो मॉर्डर्न ट्विस्ट के साथ आता है और पुराने क्लासिक फन की याद दिलाता है।

नोकिया 2660 फ्लिप फोन में 2.8 इंच QVGA इनर डिस्प्ले दी गई है जबकि बाहर की तरफ हैंडसेट में 1.77 इंच QQVGA स्क्रीन मिलती है। आउटर डिस्प्ले पर यूजर्स कॉलर ID जैसी जरूरी जानकारी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्टाइल से कॉल काटने के लिए फोन को फ्लिप कर सकते हैं। इस फोन में UPI 123PAY सपोर्ट दिया गया है जिसका मतलब है कि आपको पैसे भेजने या रिसीव करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी।

जियो फोन 2 (JioPhone 2)

जियोफोन 2 एक और ऐसा फीचर फोन है जो Kai OS के साथ आता है। फोन में MyJio, JioSaavn, JioTV, JioCinema, JioXpressNews, JioVideoCall, JioPay और JioGames जैसे ऐप्स पहले से लोड आते हैं। Reliance Jio के इस हैंडसेट में JioStore के जरिए व्हाट्सऐप जैसे पॉप्युलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता है।

लेकिन यह फोन दूसरे हैंडसेट से इसलिए अलग है कि यह QWERTY कीबोर्ड के साथ आता है। यानी आपको फोन में बेहतर टाइपिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। जियो फोन 2 में 2.40 इंच हॉरिज़ॉन्टल डिस्प्ले दी गई है जिस पर वीडियो देखना बेहतर रहता है।

नोकिया 130 म्यूजिक 2023 (Nokia 130 Music 2023)

बता दें कि आमतौर पर फीचर फोन को उनकी ऑडियो क्वॉलिटी के लिए जाना नहीं जाता है। लेकिन नोकिया ने फोन इस फोन को लेकर वादा किया है कि इसमें रियर पर दिए गए बड़े स्पीकर के साथ एक कमरे में लाउड और क्लियर साउंड मिलेगा। यह फोन स्लीक डिजाइन के साथ आता है। इसमें 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस हैंडसेट में 1450mAh की बैटरी मिलती है। नोकिया ने फोन से 30 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का वादा किया है।

आईटेल म्यूज़िक 430 (Itel Muzik 430)

अगर आप एक ऐसा फीचर फोन चाहते हैं जिसमें बड़ी साइज़ की बैटरी हो तो आईटेल का यह फोन आपको पसंद आएगा। Itel Muzik 430 में 3000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस सेगमेंट में आने वाले दूसरे फोन की तुलना में यह काफी बड़ी है। इस हैंडसेट से 70 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा है। यह फोन भी नोकिया 130 म्यूजिक की तरह ही खासतौर पर बेहतर म्यूज़िक एक्सपीरियंस ऑफर करने के इरादे से लॉन्च किया गया है। इसमें ‘Super 3D Stereo Speaker’ मिलते हैं।

नोकिया 5710 एक्सप्रेस ऑडियो (Nokia 5710 XpressAudio)

नोकिया के इस फीचर फोन के साथ TWS ईयरबड्स आमतौर पर साथ नहीं होते हैं। लेकिन Nokia 5710 XpressAudio के साथ यह जुगलबंदी आपको देखने को मिल जाएगी। नोकिया का यह हैंडसेट पहली नजर में आपको एक आम क्लासिक नोकिया फोन लग सकता है लेकिन जब आप इसे बैक फ्लिप करेंगे तो आपको एक स्लाइड आउट पैनल दिखेगा जिसे स्लाइड करने पर ट्रू वायरलेस ईयरबड्स मिलेंगे। फोन के कॉम्पैक्ट साइज़ के साथ TWS केस मिलना वाकई खास है।

नोकिया 105 क्लासिक (2023)

1 हजार रुपये से कम में UPI सपोर्ट मिलना आम बात नहीं है। लेकिन नोकिया ने 105 Classic (2023) के साथ ऐसा कर दिखाया है। इस फोन में 800mAh की बैटरी, वायरलेस FM रेडियो सपोर्ट मिलता है। और इसका दाम महज 999 रुपये है।