बहुत सारे लोगों को ऐसा लग रहा है कि आज सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Today) है। आज (27 मई 2025) साल के दूसरे सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में असमंजस है। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है और पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है और सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं आ पाती, तो इस घटना को विज्ञान में सूर्य ग्रहण यानी Solar Eclipse कहा जाता है। गौर करने वाली बात है कि सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही होता है। और आज अमावस्या है इसी वजह से कई लोगों को लग रहा है कि सूर्य ग्रहण आज है, लेकिन ऐसा नहीं है। हम आपको बताते हैं कि साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लग रहा है।

क्या आज 27 मई, ज्येष्ठ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है?

बता दें कि आज हिंदू पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ अमावस्या तिथि है और आज सूर्य ग्रहण नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मुताबिक, साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सितंबर 2025 में लगेगा।

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इस दिन, जानें क्या भारत में दिखाई देगा Solar Eclipse का अद्भुत नजारा

सूर्य ग्रहण कब है? (Surya Grahan Date and Time)

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse 2025) होगा। रविवार, 21 सितंबर, 2025 को दक्षिणी गोलार्ध के कुछ दूरदराज के इलाकों में गहरा आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। आंशिक सूर्य ग्रहण होने के बावजूद यह अपेक्षाकृत बड़ा होगा।

‘अगले 5 सालों में AI से खत्म होंगी कई नौकरियां’…Google Deepmind के CEO की बड़ी भविष्यवाणी, इन लोगों को दी बड़ी चेतावनी

जैसा कि हमने बताया, 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह न्यूजीलैंड सहित दक्षिण प्रशांत और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण 17:29 UTC पर शुरू होगा और 21:53 UTC पर समाप्त होगा, अधिकतम ग्रहण 19:41 UTC पर होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

21 सितंबर को लगने वाला ग्रहण, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। अधिकतम 80% आंशिक ग्रहण न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के एक बड़े दूरदराज के हिस्से के बीच दक्षिणी महासागर से दिखाई देगा, जबकि अंटार्कटिका प्रायद्वीप में सूर्यास्त से कुछ समय पहले केवल 12% आंशिक ग्रहण का अनुभव होगा।

कब होता है सूर्य ग्रहण?

गौर करने वाली बात है कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण की घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण नजदीक है और 29 मार्च को लगेगा वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा।