Surya Grahan (Solar Eclipse) September 2024 Live Streaming Date and Time Online in India: सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती। आमतौर पर यह खगोलीय घटना न्यू मून (New Moon) यानी हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, अमावस्या के दिन होती है जब सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं।
आज 4 अक्तूबर (बुधवार) 2024 को लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा। यह ग्रहण रात 3 बजकर 17 मिनट तक चलेगा।
आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, आसमान में दिखेगा Ring Of Fire का नजारा
क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण: (Will Solar Eclipse Visible in India)
भारत में सूर्य ग्रहण लगने के वक्त रात होगी और ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा। अंधेरा होने के चलते भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा।
दक्षिण प्रशांत महासागर, दक्षिणी दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर से दिखाई देने वाला ग्रहण, केवल दक्षिण अमेरिका और चिली और अर्जेंटीना के दूरदराज के हिस्सों से “Ring Of Fire” के रूप में देखा जाएगा।
भारत में कैसे देखें सूर्य ग्रहण लाइव: How to Watch Solar Eclipse Live
बता दें कि कई साइंस चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। NASA की वेबसाइट, ऑब्जर्वेटरीज (वेधशालाएं) और एस्ट्रोनॉमिकल ऑर्गनाइजेशन के चैनल्स पर आज लगने वाले वलयाकार सूर्य ग्रहण को लाइव देखा जा सकेगा।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, आसामान में दिखेगा Ring Of Fire का नजारा
आप चाहें तो आज होने वाले Annular Solar Eclipse को Timeanddate.com यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन लाइव देखा जा सकेगा।