Surya Grahan 2026 Date: साल 2025 खत्म होने में बस दो महीने बाकी रह गए हैं। काउंटडाउन शुरू हो गया है और 2026 के बारे में अब दिलचस्पी बढ़ने लगी है। लोगों के मन में यह सवाल भी है कि अगले साल ग्रहण कब-कब है? क्या आपको पता है कि साल 2026 का पहला ग्रहण कब लगेगा और यह कौन सा ग्रहण होगा? बता दें कि साल 2025 में भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई दिया था और यह एक बड़ी वजह है कि लोग अगले साल लगने वाले Solar व Lunar Eclipse (सूर्य ग्रहण व चंद्र ग्रहण) के बारे में जानना चाहते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि साल 2026 में लगने वाला पहला ग्रहण कौन सा होगा और भारत में नजर आएगा या नहीं।
2026 में पहला ग्रहण कब लगेगा?
साल 2026 में लगने वाला पहला ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा। नए साल के दूसरे महीने यानी 17 फरवरी को आसमान में ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई देगा लेकिन। यह एक ऐसा ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा यानी ग्रहण के समय सूरज के चारों तरफ ‘रिंग ऑफ फायर’ दिखेगा।
कब और कहां-कहां दिखेगा 2026 का पहला सूर्य ग्रहण?
17 फरवरी 2026 को एक आंशिक सूर्य ग्रहण (partial solar eclipse) दिखाई देगा, जो अंटार्कटिका, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे, और प्रशांत, हिंद, अटलांटिक तथा दक्षिणी महासागर के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण का मार्ग अंटार्कटिका के ऊपर लगभग 4,282 किलोमीटर तक फैलेगा और फिर डेविस सागर (Davis Sea) के पार जाकर खत्म हो जाएगा। कॉनकॉर्डिया स्टेशन (Concordia Station) जो महाद्वीप के अंदर स्थित एक फ्रेंच-इटालियन बेस है, वहां ग्रहण का वलयाकार फेज (annular phase) 11:46 UTC पर शुरू होगा और 2 मिनट 1 सेकंड तक चलेगा।
इसके अलावा रूस के मिर्नी स्टेशन (Mirny Station) पर यह घटना 12:07 UTC पर देखी जाएगी, जहां वलयाकार फेज की अवधि 1 मिनट 52 सेकंड की होगी।
वलयाकार मार्ग (annular path) के बाहर, आंशिक सूर्य ग्रहण (partial solar eclipse) व्यापक क्षेत्रों में दिखाई देगा। दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों और दक्षिणी हिंद महासागर के क्षेत्रों में लोग सूर्य के आंशिक रूप से ढके होने का नज़ारा देख पाएंगे। हालांकि, इन क्षेत्रों में भी यह बदलाव काफी सूक्ष्म (subtle) रहेगा। कुछ शहरों में सूर्य का केवल 3% हिस्सा ही ढका हुआ दिखाई देगा।
वहीं साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को होगा। यह एक Total Solar Eclipse होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा।
