Surya Grahan Kab Hai, Second Solar Eclipse 2025 Date Time in India: साल 2025 में पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को जबकि पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा था। अब खगोलविदों के साथ-साथ आम लोगों को साल के दूसरे ग्रहण का इंतजार है। बता दें कि साल के पहले दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिए थे। इससे पहले पिछले साल यानी 2024 में लगे दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आए थे। अगर आप यह सोच रहे हैं कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं, तो हम आपको बता रहे हैं इस बारे में सबकुछ। जानें साल 2025 के दूसरे Solar Eclipse के समय व तारीख के बारे में विस्तार से…
सूर्य ग्रहण का समय व तारीख: Surya Grahan Date, Time
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse 2025) होगा। रविवार, 21 सितंबर, 2025 को दक्षिणी गोलार्ध के कुछ दूरदराज के इलाकों में गहरा आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। आंशिक सूर्य ग्रहण होने के बावजूद यह अपेक्षाकृत बड़ा होगा।
जैसा कि हमने बताया, 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह न्यूजीलैंड सहित दक्षिण प्रशांत और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। ग्रहण 17:29 UTC पर शुरू होगा और 21:53 UTC पर समाप्त होगा, अधिकतम ग्रहण 19:41 UTC पर होगा।
21 सितंबर को लगने वाला ग्रहण, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। अधिकतम 80% आंशिक ग्रहण न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के एक बड़े दूरदराज के हिस्से के बीच दक्षिणी महासागर से दिखाई देगा, जबकि अंटार्कटिका प्रायद्वीप में सूर्यास्त से कुछ समय पहले केवल 12% आंशिक ग्रहण का अनुभव होगा।
समय और तिथि के अनुसार, 16.6 मिलियन लोग आंशिक सूर्य ग्रहण के मार्ग में होंगे, और 409,000 लोग 70% या Deep Partial Solar Eclipse देखेंगे। अधिकांश न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी भाग में होंगे।
क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण (What is Partial Solar eclipse?)
बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और धरती के कुछ हिस्सों पर उसकी छाया पड़ती है जिसके चलते सूर्य की रोशनी नहीं आ पाती। इस स्थिति में चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाता और एक सूर्य के कुछ हिस्से की रोशनी पृथ्वी पर आती है। इस खगोलीय स्थिति को वैज्ञानिकों ने आंशिक सूर्य ग्रहण का नाम दिया है। आसमान में दिखने वाले इस दुर्लभ नजारे का दुनियाभर के खगोलविदों को बेसब्री से इंतजार है और उनके लिए इस आकाशीय घटना को समझने का यह शानदार मौका होगा।
कब होता है सूर्य ग्रहण?
गौर करने वाली बात है कि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण की घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। साल 2025 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण नजदीक है और 29 मार्च को लगेगा वहीं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा।