Solar Eclipse March 2025 Date and Time in India/Surya Grahan Kab Hai: साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण का खगोलविदों समेत आम लोगों को बेसब्री से इंतजार है। 29 मार्च को लग रहे साल का पहला ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। बता दें कि 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण एक total lunar eclipse होगा और इसे Blood Moon भी कहा जा रहा है। बात करें पहले आंशिक सूर्य ग्रहण की तो इसे दुनियाभर की कुछ चुनिंदा जगहों पर ही देखा जा सकेगा। बता दें कि साल 2024 में भा दो सूर्य ग्रहण लगे थे। पहला ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था जो एक पूर्ण सूर्य ग्रहण था लेकिन भारत में दिखाई नहीं दिया था। वहीं दूसरा सूर्यग्रहण 2024 में 2 अक्टूबर को लगा था जो एक वलयाकार सूर्यग्रहण था और इसे भी भारत में नहीं देखा जा सका था।
सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि, उत्तरी अमेरिका में दर्शकों को देखने का सबसे अच्छा अनुभव मिलेगा, क्योंकि यह सूर्योदय के ठीक आसपास होगा। लेकिन, सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से से दिखाई नहीं देगा। बता दें कि साल 2024 में लगे दो सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं दिए थे।
क्यों कहा जा रहा है आंशिक सूर्य ग्रहण: Why is it called a partial solar eclipse?
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है तो इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) कहा जाता है। हालांकि, जब चंद्रमा सूर्य के केवल एक हिस्से को ही कवर करता है तो इसे “आंशिक सूर्य ग्रहण” कहा जाता है। और 29 मार्च को भी आसमान में यही नजारा दिखाई देगा। दिलचस्प बात यह है कि सूर्य ग्रहण के बाद हमेशा लगभग दो सप्ताह बाद चंद्र ग्रहण होता है।
Indian Standard Time (IST) के अनुसार, सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2:20:43 बजे शुरू होगा, और ग्रहण शाम 4:17:27 बजे अपने पीक पर होगा। ग्रहण शाम 4:13:45 बजे समाप्त होगा, यानी कुल मिलाकर लगभग चार घंटे तक ग्रहण रहेगा।
चंद्र ग्रहण के विपरीत, जिसे नग्न आंखों से देखना सुरक्षित होता है, सूर्य ग्रहण को सीधे देखने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे रेटिना में जलन हो सकती है और आंखों की स्थायी क्षति हो सकती है। सूर्य ग्रहण देखते समय हमेशा आई प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें।
Surya Grahan Safety Tips: नंगी आंखों से ना देखें सूर्य ग्रहण
चंद्र ग्रहण के विपरीत, जिसे नग्न आंखों से देखना सुरक्षित होता है, सूर्य ग्रहण को सीधे देखने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे रेटिना में जलन हो सकती है और आंखों की स्थायी क्षति हो सकती है। सूर्य ग्रहण देखते समय हमेशा आई प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करें।
उचित सौर फिल्टर के बिना कैमरे, स्मार्टफोन या दूरबीन के जरिए ग्रहण देखने से डिवाइस को नुकसान हो सकता है और आपके विज़न को ख़तरा हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आपके पास सुरक्षित देखने के लिए सही उपकरण हैं।