Surya Grahan 2027 Kab Hai: साल 2025 में कुल 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। वहीं 2026 में भी दो Solar और Lunar Eclipse लगेंगे। जबकि 2027 में एक 6 मिनट लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण (Full Solar Eclipse) होगा। यह 21वीं सदी के सबसे लंबे और महत्वपूर्ण सूर्यग्रहणों में से एक माना जा रहा है। यह सोमवार, 2 अगस्त 2027 को घटित होगा और 10 देशों में दिखाई देगा। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण उत्तर अमेरिका में यह नहीं दिखेगा लेकिन न्यूफ़ाउंडलैंड (कनाडा) के एक छोटे से हिस्से में आंशिक सूर्यग्रहण दिख सकता है। खास बात है कि अगले 100 साल यानी 2114 तक यह अद्भुत नजारा दोबारा देखने को नहीं मिलेगा। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने पर सूरज की रोशनी धरती पर नहीं आएगी और 6 मिनट तक सूरज एक तरह से गायब हो जाएगा।
अब यह बहस का विषय हो सकता है कि ग्रहण की कुल अवधि कितनी मायने रखती है, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि 2027 का यह पूर्ण सूर्यग्रहण एक बेहद अद्भुत और रोमांचक अनुभव होने वाला है।
Surya Grahan 2025: रात 11 बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा और क्या हैं सावधानियां
आज हम आपको बता रहे हैं 2027 में लगने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण (2027 total solar eclipse) के बारे में…
2027 के पूर्ण सूर्यग्रहण को “ग्रेट नॉर्थ अफ्रीकन एक्लिप्स” (Great North African Eclipse) कहा जा रहा है और इसे “सदी का सूर्यग्रहण” (eclipse of the century) भी माना जा रहा है।
कब लगेगा 2027 में लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण?
यह सूर्यग्रहण 2 अगस्त 2027 को होगा और यह 21वीं सदी के सबसे लंबे ग्रहण में से एक होगा, जिसकी कुल अवधि लगभग 6 मिनट होगी। यह खासतौर पर उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और कुछ यूरोपीय और एशियाई देशों में देखा जाएगा। इसका शानदार नजारा और लंबी अवधि इसे खगोल विज्ञान प्रेमियों और पर्यटकों दोनों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव देगा।
पूर्ण सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें
तारीख: सोमवार, 2 अगस्त 2027
अवधि: लगभग 6 मिनट तक पूर्ण सूर्यग्रहण
2027 में दिखेगा 6 मिनट लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण (6-Minute Total Solar Eclipse in 2027): कहां-कहां दिखेगा ग्रहण?
इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण: मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मिस्र, सऊदी अरब, यमन, सूडान, सोमालिया, स्पेन और ओमान सहित कुल 10 देश। न्यूफ़ाउंडलैंड, कनाडा में एक छोटा आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा
यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो आने वाले सालों में शायद ही दोबारा इतनी स्पष्ट और लंबी अवधि के साथ दिखाई दे। इसलिए जो लोग इसे देख सकें, उनके लिए यह जीवनभर का अनुभव होगा।
पूर्ण सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सीधे पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और पृथ्वी पर मौजूद विशेष क्षेत्र में सूर्य की पूरी डिस्क को ढक लेता है। यह घटना केवल एक संकीर्ण पट्टी में दिखाई देती है, जिसे “पूर्णता का पथ” (Path of Totality) कहा जाता है।
2 अगस्त 2027 को यह पथ लगभग 160 मील (258 किलोमीटर) चौड़ा होगा और यह तीन – अफ्रीका, एशिया और यूरोप से होकर गुजरेगा।
क्या भारत में दिखाई देगा 100 सालों में दिखने वाला सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के मुताबिक, दोपहर को 3.34 बजे लगेगा और शाम को 5.53 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
Timeanddate के अनुसार, 2 अगस्त 2027 के इस पूर्ण सूर्यग्रहण का पथ लगभग 8.9 करोड़ (89 मिलियन) लोगों को प्रभावित करेगा — जो कि 8 अप्रैल 2024 को उत्तरी अमेरिका में लगे पूर्ण सूर्यग्रहण की तुलना में दोगुनी आबादी है।