Surya Grahan 2026 Date, Time In India: दुनियाभर के वैज्ञानिकों को साल 2026 के पहले ग्रहण का इंतजार है। अगले महीने लग रहे सूर्य ग्रहण को लेकर दुनियाभर के खगोलविदों में उत्सुकलता है। भारत में भी लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या साल का पहला Solar Eclipse भारत में दिखाई देगा। आपको बता दें कि 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगे थे लेकिन एक भी भारत में दिखाई नहीं दिया था। आज हम आपको बता रहे हैं साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2026) कब है? जानें इसका समय व तारीख…
कब है साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Date)
साल का पहला सूर्य ग्रहण अगले महीने लग रहा है। बता दें कि पहला Solar Eclipse 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा। बता दें कि इसी दिन चीनी चंद्र नव वर्ष (Chinese Lunar New Year)भी है।
इस वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूरज के करीब 96 प्रतिशत हिस्से को ढक लेगा और आसमान में एक अद्भुत रिंग ऑफ फायर दिखेगा। यानी सूरज एक आग के छल्ले जैसा नजर आएगा। Ring Of Fire की यह पूरी घटना करीब 2 मिनट 20 सेकंड तक दिखेगी।
ISRO का मिशन फेल…फिर भी हुआ चमत्कार! अंतरिक्ष में जिंदा है ये ‘खास कैप्सूल’, भेजे सिग्नल
सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan Time)
बता दें कि 17 फरवरी 2026 को 9:56 UTC (3.26 PM) पर आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जबकि 11:42 UTC (05:12 PM) पर वलयाकार सूर्य ग्रहण नज़र आने लगेगा।
इस सूर्य ग्रहण का चरम 12:12 UTC (5:42 PM) पर होगा। और इस दौरान दुनियाभर के विभिन्न देशों में लोग आसमान में सूर्य को रिंग ऑफ फायर की तरह देख सकेंगे। हालांकि, 2 मिनट 20 सेकेंड तक पीक पर रहने के बाद ग्रहण कम होना शुरू हो जाएगा। और यह सूर्य ग्रहण 14:27 UTC (07:57 PM) पर खत्म हो जाएगा।
इतिहास की सबसे चौंकाने वाली खोज! एकदम सही हालत में मिला 7 करोड़ साल पुराना डायनासोर का अंडा
सूर्य ग्रहण का मार्ग अंटार्कटिका के ऊपर लगभग 4,282 किलोमीटर तक फैलेगा और फिर डेविस सागर (Davis Sea) के पार जाकर खत्म हो जाएगा। कॉनकॉर्डिया स्टेशन (Concordia Station) जो महाद्वीप के अंदर स्थित एक फ्रेंच-इटालियन बेस है, वहां ग्रहण का वलयाकार फेज (annular phase) 11:46 UTC पर शुरू होगा और 2 मिनट 1 सेकंड तक चलेगा।
इसके अलावा रूस के मिर्नी स्टेशन (Mirny Station) पर यह घटना 12:07 UTC पर देखी जाएगी, जहां वलयाकार फेज की अवधि 1 मिनट 52 सेकंड की होगी।
कहां-कहां दिखेगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan Visibility)
17 फरवरी 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण अर्जेंटीना, अंटार्कटिका, बोत्सवाना, चिली, कोमोरोस, ब्रिटिश इंडियन ओशन एरिया, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), फ्रांसीसी दक्षिणी क्षेत्र, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मायोटे, मोजाम्बिक, नामीबिया, रियूनियन आईलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी जॉर्जिया/सैंडविच आईलैंड्स, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बॉब्वे में नज़र आएगा।
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को होगा। यह एक Total Solar Eclipse होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा।
क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan in India)
आपको बता दें कि भारत में यह सूर्य ग्रहण नज़र नहीं आएगा। अगर आप भारत में हैं तो NASA समेत कई साइंस ऑब्जर्वेटरी के यूट्यब चैनल जाकर इस ग्रहण को लाइव देख सकेंगे।
कब होता है सूर्य ग्रहण?
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण की घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं। साल 2026 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। साल का पहला सूर्य ग्रहण नजदीक है।
साल 2026 में कुल कितने ग्रहण लगेंगे?
साल 2026 में कुल कितने ग्रहण होंगे? पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? चंद्र ग्रहण कब-कब होंगे? ऐसे बहुत सारे सवाल फिलहाल लोगों के मन में हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि साल 2026 में कुल कितने ग्रहण लगेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
