Surya Grahan (Solar Eclipse) 2025 in India Date and Time:साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह का कारण बना हुआ है। खगोलविद ही नहीं, बल्कि आम लोग भी इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च में लगा था। अब सितंबर बेहद खास होने वाला है, क्योंकि 7 सितंबर को जहां साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, वहीं इसके बाद इसी महीने दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) भी पड़ेगा। आपको बता दें कि साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण मार्च महीने में लगा था और यह भारत में दिखाई नहीं दिया था।

सूर्य ग्रहण 2025: तारीख और समय (Surya Grahan 2025 Date and Time)

तारीख: 21 सितंबर 2025
प्रकार: आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse)

LIVE: साल 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10:59 बजे से शुरू होकर आधी रात के बाद करीब 3:23 बजे तक चलेगा। इसका मध्य चरण रात 1:11 बजे होगा। कुल मिलाकर इस सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 24 मिनट रहेगी।

सूर्य ग्रहण 2025: कब और कहां देखें

सितंबर 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण के बेहतरीन नज़ारे इन जगहों से देखे जा सकेंगे:

रॉस सागर, अंटार्कटिका: यहां सूर्य का लगभग 86% हिस्सा ढका हुआ दिखाई देगा।

दक्षिणी न्यूजीलैंड (डुनेडिन): सुबह 6:27 बजे (NZST) सूर्योदय के साथ ही ग्रहण दिखाई देगा और करीब 40 मिनट बाद सूर्य का 72% भाग ढका होगा।

पहली बार 1 लाख से कम में iPhone 16 Pro Max, Flipkart Big Billion Days सेल में बंपर ऑफर

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड: यहां सूर्योदय 6:10 बजे (NZST) होगा और सूर्य आंशिक रूप से ग्रहणग्रस्त नजर आएगा।

दक्षिण प्रशांत (फिजी और टोंगा): यहां छोटा आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया: सूर्योदय के तुरंत बाद 6:00 बजे (AEST) पर लगभग 3% आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से कैसे देखें?

21 सितंबर को लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, यानी इसमें सूर्य पूरी तरह ढका नहीं रहेगा। इसे सुरक्षित रूप से देखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें याद रखें:

केवल वेरिफाइड सोलर इक्लिप्स ग्लासेस का ही इस्तेमाल करें।

बिना सुरक्षा के सीधे सूर्य की ओर कभी न देखें, इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

सामान्य धूप के चश्मे या घरेलू फिल्टर का उपयोग न करें।

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में देखा जाएगा। न्यूज़ीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर क्षेत्र में यह आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। खासतौर पर न्यूजीलैंड में सूर्य लगभग 80% तक ढका हुआ नजर आएगा।

गौरतलब है कि मार्च में लगे सूर्य ग्रहण की तरह ही सितंबर में लगने वाला यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।

Time And Date की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1.66 करोड़ लोग आंशिक सूर्य ग्रहण की राह में होंगे। इनमें से लगभग 4.09 लाख लोग 70% तक या गहरे आंशिक सूर्य ग्रहण (Deep Partial Solar Eclipse) का अनुभव करेंगे। अधिकतर दर्शक न्यूज़ीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी हिस्से में होंगे।

2026 में पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा?

इस ग्रहण के बाद अगला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा। इस दौरान सूर्य चारों ओर से एक चमकदार “Ring of Fire” जैसा अद्भुत दृश्य बनाएगा, जो लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक दिखाई देगा।