Surya Grahan (Solar Eclipse) 2025 in india Date and Time: साल 2025 खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल अभी कुछ खगोलीय घटनाएं होना बाकी हैं। लेकिन सबसे चर्चित घटना साल का आखिरी सूर्यग्रहण (Solar Eclipse 2025) है। सूर्यग्रहण हमेशा से ही लोगों में उत्सुकता और जिज्ञासा का विषय रहा है। आपको बता दें कि साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण मार्च में लग चुका है और अब लोगों को दूसरे Solar Eclipse का इंतजार है। आइए जानते हैं 2025 के इस सूर्यग्रहण की पूरी जानकारी, तारीख, समय, भारत में दृश्यता और इसे देखते समय बरती जाने वाली सावधानियां। और साथ ही आपको बताएंगे कि क्या भारत में लगेगा साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण…

सूर्यग्रहण 2025 की तारीख और समय (Surya Grahan 2025 Date And Time)

तारीख: 2025 का आखिरी सूर्यग्रहण सितंबर 2025 महीने में लगेगा।

सूर्य ग्रहण की शुरुआत का समय: रात 10:59 मिनट पर (भारतीय समयानुसार) इसकी शुरुआत होगी। और तड़के सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक चलेगा।

Chandra Grahan 2025: रात 8.58 पर शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें समय व तारीख, जानें भारत के किन शहरों में दिखेगा Lunar Eclipse

भारत में दिखेगा या नहीं?

यह सूर्यग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। लेकिन ग्रहण के दौरान भारत में रात होगी और इस वजह से भारत में रहने वाले लोगों को सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में भी समय के फर्क के कारण लोग सूर्य ग्रहण का यह नजारा नहीं देख पाएंगे।

लेकिन लाइव टेलीकास्ट या इंटरनेट के जरिए ग्रहण को लाइव देखा जा सकेगा।

इतिहास रच गया! श्रीहरिकोटा से NASA-ISRO का NISAR सैटेलाइट लॉन्च, अब धरती की हर हलचल पर रहेगी 24×7 नजर

सूर्यग्रहण का वैज्ञानिक महत्व

सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी कुछ समय के लिए ढक जाती है। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जिसका वैज्ञानिक अध्ययन खगोलविद करते हैं।

धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता

भारतीय परंपरा और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट भी बंद रखे जाते हैं।

सूर्यग्रहण देखते समय सावधानियां

-सूर्यग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां

-नंगी आंखों से न देखें। सूर्य की किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।

-स्पेशल ग्लास या फिल्टर का इस्तेमाल करें। केवल प्रमाणित सोलर फिल्टर या विशेष चश्मे से ही देखें।

-मोबाइल/कैमरे से सीधा फोटो या वीडियो न लें। इससे डिवाइस और आंख दोनों को नुकसान हो सकता है।

-बच्चों को अकेला न छोड़ें। उन्हें सही तरीके से सुरक्षित देखने की जानकारी दें।

साल 2025 का आखिरी सूर्यग्रहण सुबह 10:59 मिनट पर शुरू होगा और यह ग्रहण 22 सितंबर की सुबह लगभग 3.24 बजे समाप्त होगा। यानी सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे 24 मिनट की होगी। यह घटना न सिर्फ खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से भी खास मानी जाती है। हालांकि, इसे देखते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है, ताकि आप इस अद्भुत नज़ारे का सुरक्षित आनंद उठा सकें।

Time And Date की रिपोर्ट के अनुसार, 16.6 मिलियन लोग आंशिक सूर्य ग्रहण के मार्ग में होंगे, और 409,000 लोग 70% या Deep Partial Solar Eclipse देखेंगे। अधिकांश न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी भाग में होंगे।

सूर्यग्रहण के पहले चंद्रग्रहण

आपको बता दें कि साल के दूसरे सूर्य ग्रहण के पहले 2025 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। जी हां अगले महीने 7 सितंबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर