Surya Grahan (Solar Eclipse) 2025 Date and Time Kab Hai in India: साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगा था। अब खगोलविदों को अगला Solar Eclipse का इंतजार है जो अगले साल यानी 2025 में लगेगा। सूर्य ग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना होती है जिस दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा अपनी विशेष अवस्थाओं में होते हैं। हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को कई कारणों से विशेष महत्व दिया जाता रहा है। क्या आपको पता है कि साल 2025 में कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे? अगला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? जानें इसके बारे में विस्तार से…

कब लगता है सूर्य ग्रहण

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और सूर्य को पूरी तरह या आंशिक तौर पर ढक लेता है, जिसके चलते सूर्य की रोशनी पृथ्वी पर कम या आ ही नहीं पाती तो इसे सूर्य ग्रहण कहा जता है। अब नया साल आने में कुछ समय ही बाकी बचा है तो हम आपको यह भी बताएंगे कि अगले साल किस तरह के कितने सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं।

ISRO Spadex Mission क्या है? चंद्रयान के बाद होगा एक और कारनामा, एक साथ जोड़े जाएंगे दो स्पेसक्राफ्ट

2025 के पहले सूर्य ग्रहण का समय व तारीख: Surya Grahan 2025 Date and Time

आपको बता दें कि 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 14 मिनट तक चलेगा।

कहां-कहां दिखेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण?

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र, आदि देशों में नजर आएगा।

Jio 5G Network से बढ़ जाती है स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ, मुकेश अंबानी की कंपनी का बहुत बड़ा दावा

क्या भारत में दिखेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण?

बता दें कि मार्च 2025 में लगने वाला पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका मतलब है कि हिंदू धर्म के मुताबिक, सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

2025 के दूसरे सूर्य ग्रहण का समय व तारीख: Surya Grahan 2025 Date and Time

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। ग्रहण की शुरुआत रात 10 बजकर 59 मिनट पर होगी और यह 22 सितंबर की तड़के सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। यानी भारत में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी दिखाई नहीं देगा।

इस पूर्ण ग्रहण को न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्सो में देखा जा सकेगा।