Surya Grahan 2025 Date, Time in India: साल 2025 के दूसरा सूर्य ग्रहण लोगों में खासा उत्साह है। खगोलविदों के साथ-साथ आम लोग भी इसकी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण मार्च में लगा था। अब, 7 सितंबर को पहले चंद्र ग्रहण दिखाई देगा और उसके बाद सितंबर में ही साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ेगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण पहले लग रहा चंद्रग्रहण भी साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है। आइए जानते हैं इसकी तारीख और समय….
सूर्य ग्रहण 2025: तारीख और समय (Surya Grahan 2025 Date and Time)
सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा।
भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से आधी रात करीब 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य, रात 1 बजकर 11 मिनट होगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे 24 मिनट रहेगी।
AI Stethoscope: 15 सेकंड में चलेगा दिल की बीमारी का पता, जानें क्या है ‘क्रांतिकारी’ एआई स्टेथोस्कोप
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?
यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में देखा जाएगा। न्यूज़ीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर क्षेत्र में यह आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। खासतौर पर न्यूजीलैंड में सूर्य लगभग 80% तक ढका हुआ नजर आएगा।
गौरतलब है कि मार्च में लगे सूर्य ग्रहण की तरह ही सितंबर में लगने वाला यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
Time And Date की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 1.66 करोड़ लोग आंशिक सूर्य ग्रहण की राह में होंगे। इनमें से लगभग 4.09 लाख लोग 70% तक या गहरे आंशिक सूर्य ग्रहण (Deep Partial Solar Eclipse) का अनुभव करेंगे। अधिकतर दर्शक न्यूज़ीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी हिस्से में होंगे।
सूर्य ग्रहण 2025: कब और कहां देखें
सितंबर 2025 में लगने वाले सूर्य ग्रहण के बेहतरीन नज़ारे इन जगहों से देखे जा सकेंगे:
रॉस सागर, अंटार्कटिका: यहां सूर्य का लगभग 86% हिस्सा ढका हुआ दिखाई देगा।
दक्षिणी न्यूजीलैंड (डुनेडिन): सुबह 6:27 बजे (NZST) सूर्योदय के साथ ही ग्रहण दिखाई देगा और करीब 40 मिनट बाद सूर्य का 72% भाग ढका होगा।
ऑकलैंड, न्यूजीलैंड: यहां सूर्योदय 6:10 बजे (NZST) होगा और सूर्य आंशिक रूप से ग्रहणग्रस्त नजर आएगा।
दक्षिण प्रशांत (फिजी और टोंगा): यहां छोटा आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया: सूर्योदय के तुरंत बाद 6:00 बजे (AEST) पर लगभग 3% आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण को सुरक्षित तरीके से कैसे देखें?
21 सितंबर को लगने वाला यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है, इसलिए इसमें सूर्य पूरी तरह ढका नहीं होगा। इसे सुरक्षित रूप से देखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- -हमेशा वेरिफाइड सोलर इक्लिप्स ग्लासेस का ही इस्तेमाल करें।
- -बिना सुरक्षा के सीधे सूर्य की ओर न देखें, इससे आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है।
- -सामान्य धूप के चश्मे या घरेलू फिल्टर का इस्तेमाल न करें।
2026 में कब है सूर्य ग्रहण?
इस ग्रहण के बाद अगला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसमें सूर्य चारों ओर से “रिंग ऑफ फायर” जैसा अद्भुत दृश्य बनाएगा। यह दृश्य लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक रहेगा।