Surya Grahan (Solar Eclipse) 2025 Date and Time Kab Hai in India: साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर चर्चा होनी शुरु हो गई है। पिछले साल यानी 2024 का पहला सूर्य ग्रहण काफी खास था क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) था। बात करें इस साल के पहले ग्रहण की तो यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। नए साल के तीसरे महीने में आपको आसमान में ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखेगा। आपको बता दें कि साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण (Annular Solar Eclipse) था जो 2 अक्टूबर को लगा था। आपको बताते हैं साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण के समय व तारीख से जुड़ी हर डिटेल…
2025 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
अगला सूर्य ग्रहण (next solar eclipse) एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और यह 29 मार्च, 2025 को लगेगा। बता दें कि यह एक पूर्ण ग्रहण नहीं होगा, जिसका मतलब है कि पृथ्वी पर पूरी तरह से अंधेरी नहीं छाएगा।
एलन मस्क को बड़ा झटका! लॉन्च के तुरंत बाद फेल हुआ SpaceX Starship का प्रोटोटाइप, आया अनोखा रिएक्शन
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2025 Date and Time
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 13 मिनट पर खत्म होगा।
कहां-कहां दिखेगा साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण?
यूरोप के अधिकतर हिस्सों में साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। लेकिन उत्तरी अमेरिका के पूर्वी इलाकों में इस ग्रहण का सबसे बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा।
इस ग्रहण को यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक व आर्कटिक महासागर के हिस्सों में देखा जा सकेगा।
कब लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। ग्रहण के समय चंद्रमा, कुछ समय के लिए सूर्य को ढक लेता है और पृथ्वी पर अंधेरा हो जाता है। इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
आपको बता दें कि आंशिक सूर्य ग्रहण को कभी भी नंगी आंखों से देखना सुरक्षित नहीं होता है। ग्रहण देखने के लिए हमेशा खासतौर पर डिजाइन किए गए solar eclipse glasses का इस्तेमाल करें।