Surya Grahan 2025 Kab Hai: पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण होने की खबरें तेजी से फैल रही हैं। कहा जा रहा है कि 2 अगस्त को 100 सालों का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse)लगेगा। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। अगर आप भी इस भ्रम में हैं कि इस दिन आकाश में काले साए का नज़ारा दिखेगा, तो आपको बता दें कि यह पूरी तरह फेक न्यूज है! जी हां, 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं है।

2 अगस्त को नहीं लगेगा सूर्य ग्रहण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और नासा के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, 2 अगस्त 2025 को किसी तरह का कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। यह तारीख किसी भी खगोलीय घटना से जुड़ी नहीं है और न ही भारत या दुनिया के किसी हिस्से में इस दिन सूरज आंशिक या पूर्ण रूप से ढकने वाला है।

Surya Grahan: 2 अगस्त को लग रहा सूर्य ग्रहण? क्या सच में सूरज छिप जाएगा? जानें सदी के सबसे लंबे सूर्य ग्रहण के बारे में हर डिटेल…

2025 में कब है अगला सूर्य ग्रहण?

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को पहले ही लग चुका है। और अब दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 (रविवार) को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा।

क्यों फैल रही अफवाह?

हर बार ग्रहण से जुड़ी खबरें लोगों की उत्सुकता बढ़ा देती हैं। इस बार भी कुछ फेक वेबसाइट्स सोशल मीडिया अकाउंट्स ने लोगों को गुमराह किया है। और 2 अगस्त को 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने की बात कही है।

Surya Grahan 2025 Date: 4 घंटे 24 मिनट लंबा सूर्य ग्रहण, कितने बजे से होगा शुरू? जानें क्या भारत में दिखेगा Solar Eclipse का नजारा

2 अगस्त 2027 को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

जबकि 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं लग रहा है। आपको बता दें कि 2 अगस्त को लगने वाला सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 2027 में लगेगा। यह 100 सालों का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। और इस दौरान 6 मिनट के लिए पृथ्वी पर कुछ हिस्सों में पूरी तरह से अंधेरा हो जाएगा और सूरज छिप जाएगा।

खगोल वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्रहण जैसी घटनाएं सटीक गणनाओं से तय होती हैं और इनके बारे में पहले से जानकारी उपलब्ध होती है। किसी भी अपुष्ट स्रोत से मिली खबर पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों (ISRO, NASA) या प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों की जानकारी पर ही भरोसा करें।

2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगने वाला है। अफवाहों से बचें, वैज्ञानिक सोच अपनाएं और सही समय पर सही जानकारी पाएं।