Surya Grahan 2 August: पिछले कुछ सप्ताह से सदी के सबसे लंबे सूर्य ग्रहण को लेकर चर्चा है। कहा जा रहा है कि 100 सालों का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा और इस दौरान 6 मिनट तक सूरज छिप जाएगा। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले 2 अगस्त को यह सूर्य ग्रहण लग रहा है तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को जरूर लग रहा है लेकिन 2025 में नहीं, बल्कि 2027 में। जी हां, 2 अगस्त 2027 को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा।
यह सिर्फ एक सोशल‑मीडिया अफवाह है। असल में 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं होगा। वैज्ञानिक संस्थाएं और NASA की पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि उस दिन कोई ग्रहण नहीं है। 2025 में केवल दो आंशिक सूर्य ग्रहण हैं: 29 मार्च और 21 सितंबर। आपको बता दें कि 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और अब 21 सितंबर को दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा।
असली ‘100 सालों का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण’ कब लग रहा है?
वर्ष 2027 में 2 अगस्त को एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो पूरी धरती पर अंधेरा नहीं फैलेगा, लेकिन अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व के बहुत हिस्सों में लगभग 6 मिनट और 23 सेकंड तक रहेगा। ये 1991–2114 के बीच भूमि से दिखने वाले सबसे लंबे पूर्ण ग्रहणों में से एक है।
Surya Grahan 2025 Date: 4 घंटे 24 मिनट लंबा सूर्य ग्रहण, कितने बजे से होगा शुरू? जानें क्या भारत में दिखेगा Solar Eclipse का नजारा
2025 का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण
साल 2025 के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण की शुरुआत 21 सितंबर को होगी। Solar Eclipse की शुरुआत रात 11 बजे से होगी। ग्रहण 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक चलेगा यानी सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट तक होगी। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse 2025) होगा।
सूर्य ग्रहण क्या होता है? (What is a solar eclipse?)
आपको बता दें कि जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और आंशिक या पूरी तरह से सूरज की रोशनी को पृथ्वी पर आने से रोक देता है। एक साल में सूर्य ग्रहण की यह दुर्लभ घटना दो बार होती है जब आकाशीय पिंड एक सीध में होते हैं।
2027 के पूर्ण सूर्यग्रहण को “ग्रेट नॉर्थ अफ्रीकन एक्लिप्स” (Great North African Eclipse) कहा जा रहा है और इसे “सदी का सूर्यग्रहण” (eclipse of the century) भी माना जा रहा है।
कहां-कहां दिखेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण: मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, मिस्र, सऊदी अरब, यमन, सूडान, सोमालिया, स्पेन और ओमान सहित कुल 10 देश। न्यूफ़ाउंडलैंड, कनाडा में एक छोटा आंशिक सूर्यग्रहण दिखाई देगा।
क्या भारत में दिखाई देगा 100 सालों में दिखने वाला सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के मुताबिक, दोपहर को 3.34 बजे लगेगा और शाम को 5.53 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
Timeanddate के अनुसार, 2 अगस्त 2027 के इस पूर्ण सूर्यग्रहण का पथ लगभग 8.9 करोड़ (89 मिलियन) लोगों को प्रभावित करेगा — जो कि 8 अप्रैल 2024 को उत्तरी अमेरिका में लगे पूर्ण सूर्यग्रहण की तुलना में दोगुनी आबादी है