Surya Grahan Today: क्या आज सूर्य ग्रहण लग रहा है? 2 अगस्त को ‘सदी के सबसे लंबे सूर्य ग्रहण’ की खबरें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। कई ऐसे दावे पिछले कुछ हफ्तों से वायरल हो रहे हैं जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि आज यानी 2 अगस्त, 2025 को पूरी दुनिया में एक दुर्लभ खगोलीय घटना घटेगी। Facebook से लेकर WhatsApp ग्रुप्स तक और YouTube चैनलों पर thumbnails में यही कहा जा रहा है कि 2 अगस्त को 6 मिनट के लिए सूरज छिप जाएगा। क्या वाकई इस दावे में कोई सच्चाई है? या आपको आधा-अधूरा सच बताया जा रहा है? चलिए जानते हैं कि यह दावा कितना सच है? 2 अगस्त को नहीं लगेगा सूर्य ग्रहण! कन्फ्यूजन करें दूर, जानें असली तारीख और समय
फैक्ट चेक: नहीं, 2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं है
NASA, Timeanddate.com के मुताबिक, 2 अगस्त 2025 को कोई भी सूर्य ग्रहण नहीं होगा। यह एक फर्जी दावा है जो इंटरनेट पर बिना वैज्ञानिक पुष्टि के फैलाया गया है।
NASA के ऑफिशियल कैलेंडर में आज यानी 2 अगस्त 2025 के दिन किसी भी तरह के ग्रहण की पुष्टि नहीं है। भारत सरकार की खगोल इकाई और मौसम विज्ञान विभाग ने भी किसी ग्रहण की सूचना नहीं दी है।
सच क्या है? असली सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
वायरल दावे की जड़ में एक भविष्य की खगोलीय घटना है:
2 अगस्त 2027 को एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) लगेगा, जो लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक चलेगा। इसे “सदी का सबसे लंबा ग्रहण” कहा जा रहा है, लेकिन यह भारत में नहीं दिखेगा। यह ग्रहण मुख्यतः स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों में दिखाई देगा।
2025 में अगला सूर्य ग्रहण कब है?
आपको बता दें कि 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लग चुका है। वहीं दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा।
यह अफवाह कैसे फैली?
कुछ फर्जी वेबसाइटों और यूट्यूब चैनलों ने 2027 के ग्रहण की जानकारी को तोड़-मरोड़कर 2025 में जोड़ दिया। “6 मिनट का अंधेरा”, “सदी का ग्रहण” जैसे शब्दों ने लोगों को भ्रमित किया और लोगों को लगने लगा कि आज यानी 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण लग रहा है। और Google पर “2 अगस्त को सूर्य ग्रहण” सर्च ट्रेंड करने लगा।
बता दें कि आज, 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण लगने का दावा पूरी तरह गलत है
2 अगस्त 2025 को कोई ग्रहण नहीं है
6 मिनट अंधेरा होने की बात झूठ है
असली लंबा ग्रहण 2 अगस्त 2027 को होगा
भारत में 2025 का कोई ग्रहण नहीं दिखेगा
2 अगस्त 2025 को कोई सूर्य ग्रहण नहीं है। यह सिर्फ एक वायरल अफवाह है, असली ग्रहण 2027 में है।