Strawberry Moon 2025 Time in India Updates: आज यानी 11 जून 2025 की रात आसमान में एक अद्भुत नजारा दिखाई दिया। आज रात आपको आकाश में साल की सबसे रहस्यमयी और खूबसूरत खगोलीय घटना घटी। जून महीने की आखिरी पूर्णिमा (11 जून) के दिन आज रात में स्ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) देखने का मौका मिला। गौर करने वाली बात है कि एक एक माइक्रोमून भी होगा जिसका मतलब है कि पृथ्वी से थोड़ा ज्यााद दूर चंद्रमा आज होगा। जिस वजह से यह सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा छोटा और धुंधला दिखाई दिया। अगर आप भी आज दिखने वाले स्ट्रॉबेरी मून के बारे में जानना चाहते हैं, इस अद्भुत घटना को देखना चाहते है तो हम आपको बताएंगे इस बारे में हर छोटी-बड़ी डिटेल…

Live Updates
17:13 (IST) 11 Jun 2025
क्यों कहा जाता है स्ट्रॉबेरी मून?

आपको बता दें कि स्ट्रॉबेरी मून नाम सिर्फ चांद के रंग की वजह से नहीं कहा जाता। इसका रंग स्ट्रॉबेरी जैसा नहीं होता, बल्कि अमेरिका में आदिवासियों की परंपरा से यह नाम जुड़ा है। जून में स्ट्रॉबेरी की कटाई की शुरुआत के बाद आने वाले फुल मून की वजह से इसे स्ट्रॉबेरी मून नाम दिया गया था।

16:20 (IST) 11 Jun 2025
18.6 साल बाद दिखेगा अब स्ट्रॉबेरी मून का नजारा

खास बात है कि स्ट्रॉबेरी मून की यह घटना हर 18.6 साल में एक बार होती है। अब अगली बार ऐसा नजरा साल 2043 में ही दिखेगा। यानी आपके लिए आसमान में दिखने वाला यह अद्भुत नजारा एक शानदार एक्सपीरियंस हो सकता है।

14:38 (IST) 11 Jun 2025
क्यों खास होता है स्ट्रॉबेरी

खास बात है कि स्ट्रॉबेरी मून सिर्फ नाम या रंग की वजह से नहीं बल्कि इसके 'माइक्रो मून' और 'मेजर लूनर स्टैंडस्टिल' के चलते बेहद खास है।

13:25 (IST) 11 Jun 2025
स्ट्रॉबेरी मून क्यों होता है खास

आज दिखने वाला फुल मून इसलिए भी खास है क्योंकि आज चंद्रमा मेजर लूनर स्टैंडस्टिल की स्थिति में होगा। खगोलीय विज्ञान के मुताबिक, इस समय चंदमा अपनी कक्षा के चरम झुकाव पर होता है और आसमान में सामान्य से बेहद नीचा दिखता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खगोलीय घटना के चलते चंद्रमा की रोशनी में एक गर्म व सुनहरी चमक देखने को मिल सकती है।

12:49 (IST) 11 Jun 2025
कैसे देखें स्ट्रॉबेरी मून? (how to watch strawberry moon)

अगर आप भी आसमान में दिखने वाले स्ट्रॉबेरी मून को बढ़िया और साफ देखना चाहते हैं को किसी ऐसी जगह जाएं जहां पॉल्यूशन और रोशनी कम हो। खगोल प्रेमियों के लिए रोमांचभरा मौका है और स्ट्रॉबेरी मून का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

12:06 (IST) 11 Jun 2025
कब दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून (When to watch strawberry moon)

स्ट्रॉबेरी मून को आज यानी 11 जून, 2025 को अमेरिकी समयानुसार सुबह 3.44 बजे देखा जा सकेगा। वहीं भारत की बात करें तो यह दोपहर 1.15 से नजर आने लगेगा।

12:00 (IST) 11 Jun 2025
कब दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून

भारत में आज रात आसमान में स्ट्रॉबेरी मून का अद्भुत नजारा दिखाई देगा। शाम 7 बजे के बाज दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे बड़े शहरो में इस नजारे का लुत्फ उठया जा सकेगा।