Surya Grahan (Solar Eclipse) October 2024 Date and Time, Live Streaming Timings Kab Hai in India: साल 2024 के आखिरी सूर्य ग्रहण में बस दो दिन बाकी रह गए हैं। इस साल पहला Solar Eclipse 8 अप्रैल 2024 को लगा था। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) था जो भारत में दिखाई नहीं दिया था। और अब 2 अक्टूबर 2024 को इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा जो दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण में आसमान में Ring Of Fire का अद्भुत नजारा दिखता है। सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के बारे में हर अपडेट…
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Time in India: Live Streaming Check Here
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Time in India: Check Here
इस ग्रहण के दौरान आसमान में अद्भुत नजारा दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण की इस खगोलीय घटना के दौरान आसमान में Ring Of Fire दिखेगा।
भारत में 26 दिसंबर 2019 को आखिरी सूर्य ग्रहण दिखा था। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। 5 बजकर 18 मिनट 53 सेकेंड पर शुरू होने वाला यह ग्रहण तीन मिनट और 39 सेकेंड तक चला था।
9 बजकर 14 मिनट से शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इसकी कुल अवधि लगभग 6 घंटे 3 मिनट की होगी।
रॉयल म्यूजियम ग्रीनविच के मुताबिक, एक बार जब धरती पर किसी भी जगह पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है तो उस हिस्से में अगला सूर्यग्रहण लगने में करीब 400 साल लग जाते हैं।
2 अक्तूबर 2024 को लग रहा वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। सूर्य ग्रहण के वक्त भारत में अंधेरा होगा। लेकिन आप ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
सूर्य ग्रहण चार प्रकार के होते हैं। पहला- पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी जब चंद्रमा पूरी तरह से सूरज को ढक लेता है। दूसरा- आंशिक सूर्य ग्रहण, तीसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण और हाइब्रिड सूर्य ग्रहण।
सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने से आखों को नुकसान हो सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य ग्रहण देखने के लिए स्पेशल ग्लासेज का इस्तेमाल करें। इसके अलावा काले चश्मे को भी यूज किया जा सकता है।
हिंदू तिथि के मुताबिक, सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दौरान देखा जाता है । यानी जब चंद्रमा और सूर्य, पृथ्वी के एक ही तरफ होते हैं। एक अमावस्या लगभग 29.5 दिनों में पूरी होती है क्योंकि चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में इतना ही समय लगता है। लेकिन ध्यान रहे कि हर अमावस्या को ग्रहण नहीं होता है। साल में न्यूनतम दो और अधिकतम 5 बार सूर्य ग्रहण होता है।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 54 सालों में लगा अपनी तरह का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण था। साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण भी था।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के मुताबिक, साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा।
साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर यानी बुधवार को लग रहा है।
आपको बता दें कि 8 अप्रैल 2024 को लगा पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। जिस समय यह ग्रहण लगा था, भारत में उस समय रात थी।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी Total Solar Eclipse था।
