Surya Grahan (Solar Eclipse) October 2024 Date and Time, Live Streaming Timings Kab Hai in India: साल 2024 के आखिरी सूर्य ग्रहण में बस दो दिन बाकी रह गए हैं। इस साल पहला Solar Eclipse 8 अप्रैल 2024 को लगा था। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) था जो भारत में दिखाई नहीं दिया था। और अब 2 अक्टूबर 2024 को इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा जो दुनियाभर के कई हिस्सों में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण में आसमान में Ring Of Fire का अद्भुत नजारा दिखता है। सूर्य ग्रहण से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के बारे में हर अपडेट…
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Time in India: Live Streaming Check Here
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Time in India: Check Here
लग रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, रात 3 बजे तक लगेगा वलयाकार ग्रहण।
आज 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसके बाद 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण लगेगा। आज चैत्र अमावस्या है।
उत्तरी अमेरिका समेत कई देशों में चंद्रमा ने सूर्य के सामने आना शुरू किया।
वलयाकार ग्रहण हुआ शुरू, उत्तरी अमेरिका, चिली, ब्राजील जैसे कई देशों में दिखेगा अद्भुत नजारा।
साल 2024 के आखिरी सूर्य ग्रहण की शुरुआत, इस बार आसमान में लग रहा है वलयाकार ग्रहण, आसमान में दिख रहा अद्भुत नजारा।
timeanddate.com अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण 2024 को लाइव स्ट्रीम करेगा। यह लाइव भारतीय समयानुसार 2 अक्टूबर रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू हो जाएगा। इस स्ट्रीम में रियल-टाइम अपडेट्स के साथ-साथ बैकग्राउंड इन्फोर्मेशन भी मिलेगी।
साल 2024 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण अब से थोड़ी देर में शुरू होगा। आज लगने वाला यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।
आज रात दुनियाभर के कई इलाकों में आसमान में सूर्य ग्रहण के समय Ring Of Fire (आग की रिंग) का नजारा दिखेगा। लेकिन भारत में रात होने के चलते ग्रहण नहीं लग रहा है।
साल 2024 के पहले सूर्य ग्रहण की तरह ही भारत में आज लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण भी नहीं दिखेगा।
दक्षिण प्रशांत महासागर, अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर से दिखाई देने वाला ग्रहण, केवल दक्षिण अमेरिका और चिली और अर्जेंटीना के दूरदराज के हिस्सों से “Ring Of Fire” के रूप में देखा जाएगा।
नासा के मुताबिक, सूर्य ग्रहण देखने के लिए Eclipse Glasses याा सेफ हैंडहेल्ड सोलर व्यूअर पहनें। NASA की सलाह है कि सूर्यग्रहण के दौरान कैमरा लेंस, टेलिस्कोप, बाइनोक्युल या किसी अन्य ऑप्टिकल डिवाइस का इस्तेमाल ना करें। बिना विशेष सोलर फिल्टर लगाए ऑप्टिकल डिवाइसेज के जरिए भी ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
सूर्य ग्रहण देखते समय स्पेशल सन ग्लासेज या दूरबीन का डायरेक्ट इस्तेमाल करने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। NASA का यह भी कहना है कि Solar Eclipse को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी भागों के अलावा पेरू, फिजी, अर्जेंटीना, आर्कटिक, चिली, आयर्स, ब्राजील, ब्यूनो, होनोलूलू, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका की कुछ जगहों पर नजर आएगा।
2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लगा था।
8 अप्रैल 2024 को लगे पहले सूर्य ग्रहण की तरह आज लग रहा वलयाकार सूर्य ग्रहण (annular Eclipse) भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
आज लगने वाला सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण (Annular Eclipse) होगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साउथ अमेरिका में आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Eclipse) दिखाई देगा। लेकिन चिली और अर्जेंटीना में वलयाकार ग्रहण (Annular eclipse) होगा।
आपको बता दें कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। यह 54 सालों में लगा पहला अद्भुत पूर्ण सूर्य ग्रहण था।
सूर्य ग्रहण तीन तरह के होते हैं- पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण
भारत में भले ही सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन ऑनलाइन इस इवेंट को लाइव देखा जा सकता है।
आज लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। बता दें कि सूर्य ग्रहण के समय भारत में रात होगी।
वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘ring of fire’ का यह नजारा करीब 7 मिनट 25 सेंकेंड तक चलेगा और समंदर से इसे देखा जा सकेगा। जबकि ईस्टर आइलैंड पर यह ग्रहण 5 मिनट 33 सेकेंड से लेकर 6 मिनट 12 सेकेंड तक चलेगा।
साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 2 अक्टूबर को लगेगा। यह एक वलयाकार ग्रहण होगा।
प्रशांत महासागर में चिली तट से 3,700 किलोमीटर दूर ईस्टर आईलैंड पर भी Ring Of Fire का नजारा दिखेगा। द्वीप पर अब 8,000 से भी कम लोग रहते हैं।
दक्षिण प्रशांत महासागर, दक्षिणी दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर से दिखाई देने वाला ग्रहण, केवल दक्षिण अमेरिका और चिली और अर्जेंटीना के दूरदराज के हिस्सों से “Ring Of Fire” के रूप में देखा जाएगा।
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को लगता है।
भारत में सूर्य ग्रहण लगने के वक्त रात होगी और ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा। अंधेरा होने के चलते भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा।
कल यानी 2 अक्टूबर 2024 को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा।
सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या के दौरान देखा जाता है । यानी जब चंद्रमा और सूर्य, पृथ्वी के एक ही तरफ होते हैं। एक अमावस्या लगभग 29.5 दिनों में पूरी होती है क्योंकि चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में इतना ही समय लगता है। लेकिन ध्यान रहे कि हर अमावस्या को ग्रहण नहीं होता है। साल में न्यूनतम दो और अधिकतम 5 बार सूर्य ग्रहण होता है।
1971 में जब सूर्य ग्रहण लगा था जब चंद्रमा ने पूरी तरह से सूरज को ढक लिया था और धरती पर करीब 7.5 मिनट तक पूरी तरह से अंधेरा हो गया था और दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला था।