Surya Grahan (Solar Eclipse) 2025 Live Streaming Date and Time in India LIVE: साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 21 सितंबर, रविवार को 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हो गया है।। मार्च में लगे पहले ग्रहण और हाल ही में हुए चंद्र ग्रहण के बाद अब स्काईवॉचर्स इस खगोलीय घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ढक देगा और कुछ जगहों पर आसमान में अर्धचंद्राकार सूर्य दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से साफ नजर आएगा। अलग-अलग टाइम ज़ोन की वजह से कुछ देशों में यह 22 सितंबर की सुबह तक भी देखा जाएगा। भारत में लोग इसे NASA, TimeandDate और अन्य प्लेटफॉर्म्स की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकेंगे। हर अपडेट पढ़ें…

मोबाइल-लैपटॉप पर ऐसे देखिए सूर्य ग्रहण 2025 Live, घर बैठे दिखेगा आसमान में Solar Eclipse का अद्भुत नजारा

Live Updates
16:08 (IST) 20 Sep 2025

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण की घटना तब होती है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है और पृथ्वी पर सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती। आमतौर पर यह खगोलीय घटना न्यू मून (New Moon) यानी हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, अमावस्या के दिन होती है जब सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं।

15:42 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 India LIVE: सूर्य ग्रहण लाइव कैसे देखें

सूर्य ग्रहण को timeanddate के यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

15:10 (IST) 20 Sep 2025

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

बता दें कि जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। यानी सूर्य को चंद्रमा ढक लेता और प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

14:50 (IST) 20 Sep 2025

एक साल में लगते हैं कितने ग्रहण

हर साल कम से कम दो जबकि अधिकतम 5 ग्रहण पड़ते हैं। लेकिन यह नजारा पृथ्वी पर सभी जगहों से दिखाई नहीं देता है।

14:30 (IST) 20 Sep 2025

सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें कौन-कौन सी सावधानियां?

नासा के मुताबिक, सूर्य ग्रहण देखने के लिए Eclipse Glasses याा सेफ हैंडहेल्ड सोलर व्यूअर पहनें। NASA की सलाह है कि सूर्यग्रहण के दौरान कैमरा लेंस, टेलिस्कोप, बाइनोक्युल या किसी अन्य ऑप्टिकल डिवाइस का इस्तेमाल ना करें। बिना विशेष सोलर फिल्टर लगाए ऑप्टिकल डिवाइसस के जरिए भी ग्रहण नहीं देखना चाहिए।

14:14 (IST) 20 Sep 2025

2026 में कितने सूर्य ग्रहण?

आपको बता दें कि 2026 में कुल दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे।

14:06 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 India LIVE: नंगी आंखों से ना देखें सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। स्पेशल सन ग्लासेज या दूरबीन से भी सीधे सूर्य ग्रहण को देखने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

13:47 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 India LIVE: सबसे अद्भुत खगोलीय घटना

ग्रहण को आसमान में घटित होने वाली सबसे अद्भुत खगोलीय घटना में से एक माना जाता है।

13:22 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 India LIVE: सूर्य ग्रहण के कितने प्रकार

सूर्य ग्रहण तीन तरह के होते हैं- पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण

13:20 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE Updates: 2026 में पहला सूर्य ग्रहण कब?

2026 में पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

13:08 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE Updates: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

यह आंशिक सूर्य ग्रहण रविवार, 21 सितंबर 2025 को होगा। समय क्षेत्र के अंतर के कारण यह कुछ जगहों पर, जैसे न्यूजीलैंड में सोमवार, 22 सितंबर के शुरुआती घंटों तक जारी रहेगा।

12:32 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2024 India LIVE: 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगा था

2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगा था। यह भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) था।

12:10 (IST) 20 Sep 2025
Surya Grahan 2025 in India LIVE: कब लगता है सूर्य ग्रहण

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को लगता है।

12:03 (IST) 20 Sep 2025

भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

ग्रहण के दौरान भारत में रात होगी, इसलिए यहां स्काईवॉचर्स इसे लाइव देखने से चूक जाएंगे। फिर भी यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। भारतीय समयानुसार ग्रहण देर रात 11:00 बजे से 3:23 बजे IST के बीच होगा जिसके चलते यह देश के किसी भी हिस्से से दिखाई नहीं देगा।

11:56 (IST) 20 Sep 2025

दृश्यता और पथ

पूर्ण सूर्य ग्रहण की तरह, जिसमें संकुचित टोटैलिटी पथ होता है। यह आंशिक ग्रहण ज्यादा बड़े क्षेत्र में दिखाई देगा। इसे मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध से देखना सबसे अच्छा रहेगा, खासकर:

ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड: दर्शक इसे अपनी सुबह के शुरुआती घंटों में देख पाएंगे।
अंटार्कटिका: यहां ग्रहण देखने की अवधि सबसे लंबी होगी। अलग-अलग प्रशांत द्वीप और ओशिनिया के देशों में भी यह ग्रहण नजर आएगा।

यह ग्रहण उत्तरी या दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, या एशिया के अधिकांश हिस्सों, जिनमें भारत भी शामिल है, वहां से दिखाई नहीं देगा।

11:39 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE Updates: सूर्य ग्रहण का समय क्या है?

आंशिक ग्रहण की शुरुआत: 21 सितंबर को 17:29 यूटीसी (22:59:43 IST)
अधिकतम ग्रहण: 21 सितंबर को 19:41 यूटीसी (01:11:59)
आंशिक ग्रहण समाप्त: 21 सितंबर को 21:53 यूटीसी (03:23:45)

11:38 (IST) 20 Sep 2025

चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा

यह एक आंशिक ग्रहण है जिसका अर्थ है कि चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएगा। यह पूरा इवेंट चार घंटे से अधिक समय तक चलेगा।

11:38 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE Updates: आंशिक ग्रहण है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी Solar Eclipse एक आंशिक ग्रहण होगा, जिसका मतलब है कि चंद्रमा सूर्य का केवल एक भाग ही ढकेगा। दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों को आसमान में अर्धचंद्राकार सूर्य दिखाई देगा।

11:36 (IST) 20 Sep 2025

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल रात 11 बजे शुरू

सितंबर 2025 का आंशिक सूर्य ग्रहण रविवार, 21 सितंबर 2025 को लगेगा।

08:01 (IST) 20 Sep 2025

इक्विनोक्स यानी विषुव कब है?

आपको बता दें कि सितंबर 2025 में होने वाला इक्विनोक्स यानी विषुव 22 सितंबर को है और इसे उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु और दक्षिणी गोलार्ध में वसंत की शुरुआत के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।

07:01 (IST) 20 Sep 2025

क्या है ‘equinox eclipse’

इस इवेंट को ‘equinox eclipse’ भी कहा जाता है क्योंकि यह घटना सितंबर इक्विनोक्स (साल में दो बार होने वाली घटना- मार्च और सितंबर) से बिल्कुल पहले होगी। इक्विनोक्स यानी विषुव के दौरान सूर्य पृथ्वी के भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर होता है जिसके परिणामस्वरूप पूरे ग्रह पर दिन और रात की अवधि लगभग बराबर होती है।

06:01 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: एक साल में कितने ग्रहण लगते हैं?

हर साल कम से कम दो जबकि अधिकतम 5 ग्रहण पड़ते हैं। लेकिन यह नजारा पृथ्वी पर सभी जगहों से दिखाई नहीं देता है।

05:01 (IST) 20 Sep 2025

क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण?

रात 10.59 बजे लगने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि इस समय भारत में रात होगी। जिस वजह से ग्रहण का अद्भुत नजारा भारत में दिखाई नहीं देगा।

01:01 (IST) 20 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात 10.59 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होग।