Surya Grahan (Solar Eclipse) 2025 Live Streaming Date and Time in India LIVE: साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 21 सितंबर, रविवार को 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हो गया है।। मार्च में लगे पहले ग्रहण और हाल ही में हुए चंद्र ग्रहण के बाद अब स्काईवॉचर्स इस खगोलीय घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ढक देगा और कुछ जगहों पर आसमान में अर्धचंद्राकार सूर्य दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से साफ नजर आएगा। अलग-अलग टाइम ज़ोन की वजह से कुछ देशों में यह 22 सितंबर की सुबह तक भी देखा जाएगा। भारत में लोग इसे NASA, TimeandDate और अन्य प्लेटफॉर्म्स की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकेंगे। हर अपडेट पढ़ें…
आपको बता दें कि आज रात लगने वाला सूर्य ग्रहण 10 बजकर 59 मिनट पर लगेगा। यह ग्रहण सुबह 3 बजे 23 मिनट तक चलेगा।
Surya Grahan 2025 LIVE: साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को होगा। इस दिन सावन महीने की अमावस्या होगी। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण भी भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा।
2026 में पहला सूर्य ग्रहण कब है?
2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा जिसमें सूर्य आसमान में ‘रिंग ऑफ फायर’ के रूप में नजर आएगा। यह अद्भुत खगोलीय घटना लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक देखने को मिलेगी।
सूर्य ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व
सूर्य के वायुमंडल (Corona) का अध्ययन करने का अवसर मिलता है।
सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र और सौर हवाओं (Solar Winds) का विश्लेषण किया जा सकता है।
ऐतिहासिक रूप से ग्रहण से ग्रहों की गति और पृथ्वी की दूरी मापने में मदद मिली।
सूर्य ग्रहण से जुड़े रोचक तथ्य
पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल पृथ्वी की संकीर्ण पट्टी में देखा जा सकता है।
एक निश्चित स्थान पर पूर्ण सूर्य ग्रहण बहुत कम बार आता है, लगभग हर 375 वर्षों में।
Surya Grahan 2025 LIVE: सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?
दक्षिणी गोलार्द्ध में मुख्य रूप से दिखेगा।
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के कई हिस्सों से लोग इसे देख पाएँगे।
भारत और एशिया के ज्यादातर हिस्सों में यह दिखाई नहीं देगा।
सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देखना है तो इन बातों का रखें ध्यान
अपने स्मार्टफोन को पूरी तरह चार्ज कर लें ताकि स्ट्रीमिंग के दौरान बैटरी खत्म न हो।
बेहतर अनुभव के लिए वाई-फाई या हाई-स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल करें।
ऑडियो क्वालिटी बढ़ाने के लिए हेडफोन या ईयरफोन लगाएं।
चाहें तो आप ग्रहण की लाइव स्ट्रीम रिकॉर्ड करके बाद में भी देख सकते हैं।
बार-बार आने वाले WhatsApp/मैसेज नोटिफिकेशन अनुभव खराब कर सकते हैं, इसलिए जरूरत पड़ने पर नोटिफिकेशन साइलेंट कर दें।
सूर्य ग्रहण ऐसे देखें
कैमरा, दूरबीन या टेलिस्कोप से देखने के लिए भी सोलर फिल्टर का प्रयोग करें।
सूर्य ग्रहण देखने के लिए सावधानियां
वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है। ग्रहण देखने के लिए स्पेशल सोलर फिल्टर ग्लास या प्रोटेक्टिव टूल्स का इस्तेमाल करना ज़रूरी है।
अगर आप भारत में हैं और इस खगोलीय घटना का नजारा सीधे नहीं देख सकते। लेकिन टेक्नोलॉजी के जरिए आप ग्रहण के नजारे को घर बैठे लाइव देख सकते हैं। जी हां, कई सारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेंगे।
Time and Date: यह वेबसाइट इंटरएक्टिव मैप्स और लाइव कवरेज उपलब्ध कराती है। timeanddate.com के यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।
आज पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा चंद्रमा
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज 21 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। इस दौरान चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य की रोशनी का एक हिस्सा ढक लेगा। खगोल विज्ञान के लिहाज से यह घटना तब होती है जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के काफी नजदीक होता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक रूप से रोक देता है।
मोबाइल-लैपटॉप पर ऐसे देखें घर बैठे सूर्य ग्रहण
मोबाइल-लैपटॉप पर ऐसे देखिए सूर्य ग्रहण 2025 Live, घर बैठे दिखेगा आसमान में Solar Eclipse का अद्भुत नजारा, पढ़ें पूरी खबर
Surya Grahan 2025 LIVE: कुल 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा सूर्य ग्रहण
ग्रहण का समय (IST – भारतीय मानक समय के अनुसार)
शुरुआत: 21 सितंबर 2025, रात 10:59 बजे
चरम (Maximum): 22 सितंबर 2025, सुबह 1:11 बजे
समाप्ति: 22 सितंबर 2025, सुबह 3:23 बजे
कुल अवधि: लगभग 4 घंटे 24 मिनट
Surya Grahan 2025 LIVE: आज है आंशिक सूर्य ग्रहण
आज लगने वाला ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। यह सारो साइकिल: Saros 154 (यह ग्रहणों की एक पुनरावृत्ति श्रृंखला का हिस्सा है)
Surya Grahan 2025 LIVE: आज रात लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात 10.59 बजे लगेगा। यह एक आंशिक ग्रहण होगा।
Surya Grahan 2025 LIVE: सूर्य-चंद्रमा व पृथ्वी एक सीध में दिखेंगे।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। पृथ्वी पर लोग आंशिक सूर्य ग्रहण (partial solar eclipse) का नज़ारा देख सकेंगे, जिसका मतलब है कि चंद्रमा कुछ देर के लिए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा और आसमान में सूर्य-चंद्रमा व पृथ्वी एक सीध में दिखेंगे।
Surya Grahan 2025 LIVE: 16.6 मिलियन लोग आंशिक सूर्य ग्रहण के मार्ग में
Time And Date की रिपोर्ट के अनुसार, 16.6 मिलियन लोग आंशिक सूर्य ग्रहण के मार्ग में होंगे, और 409,000 लोग 70% या Deep Partial Solar Eclipse देखेंगे। अधिकांश न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के दक्षिणी भाग में होंगे।
सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें ये सावधानियां
मोबाइल/कैमरे से सीधा फोटो या वीडियो न लें। इससे डिवाइस और आंख दोनों को नुकसान हो सकता है।
बच्चों को अकेला न छोड़ें। उन्हें सही तरीके से सुरक्षित देखने की जानकारी दें।
भारत में दिखाई नहीं देगा Surya Grahan
भारत और उत्तरी गोलार्ध के अधिकतर हिस्सों के लिए यह आंशिक सूर्यग्रहण पूरी तरह अदृश्य रहेगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका जैसे देशों के लोग ग्रहण का कोई भी चरण नहीं देख पाएंगे।
सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां
नंगी आंखों से न देखें। सूर्य की किरणें आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
स्पेशल ग्लास या फिल्टर का इस्तेमाल करें। केवल प्रमाणित सोलर फिल्टर या विशेष चश्मे से ही देखें।
अंटार्कटिका में बेहतरीन कवरेज
अंटार्कटिका में दर्शकों को और भी बड़ा कवरेज देखने को मिल सकता है जो सूर्य ग्रहण के इस दृश्य को बेहद शानदार बना देगा।
Surya Grahan 2025 LIVE: दक्षिणी गोलार्ध में दिखेगा अद्भुत नजारा
दक्षिणी गोलार्ध के स्काईवॉचर्स के लिए यह एक दुर्लभ नज़ारा होगा। न्यूज़ीलैंड, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण प्रशांत के कुछ हिस्सों में सूर्योदय के समय ग्रहण दिखाई देगा, जहां डुनेडिन जैसे स्थानों पर सूरज का लगभग 72% हिस्सा ढका हुआ नज़र आएगा।
Surya Grahan 2025 LIVE: कल कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?
रात 10:59 मिनट पर (भारतीय समयानुसार) इसकी शुरुआत होगी। और तड़के सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक चलेगा।
सैटेलाइट और स्पेस ऑब्ज़र्वेशन
Solar Eclipse के दौरान स्पेस टेलिस्कोप और लैबोरेटरीज डेटा इकट्ठा करती हैं।
Surya Grahan 2025 LIVE: सूर्य ग्रहण कल कितने बजे लगेगा?
रात 10:59 मिनट पर (भारतीय समयानुसार) इसकी शुरुआत होगी। और तड़के सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक चलेगा।
सूर्य ग्रहण से वायुमंडल पर क्या होता है असर
ग्रहण के समय अचानक अंधकार से तापमान और हवा में हल्के बदलाव दर्ज होते हैं।
सूर्य ग्रहण के दिन वैज्ञानिक ग्रहों की गति का अध्ययन
खगोलविद इस दौरान चंद्रमा और सूर्य की स्थिति को लेकर सटीक गणना करते हैं।
Surya Grahan 2025 India LIVE: सर्व पितृ अमावस्या के दिन है सूर्य ग्रहण
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या की तिथि पर पड़ रहा है, जो पितरों की तर्पण और पूजा के लिए महत्वपूर्ण है।
सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी ना करें ये गलती
नासा के मुताबिक, सूर्य ग्रहण देखने के लिए Eclipse Glasses याा सेफ हैंडहेल्ड सोलर व्यूअर पहनें।
हर साल कम से कम दो जबकि अधिकतम 5 ग्रहण पड़ते हैं। लेकिन यह नजारा पृथ्वी पर सभी जगहों से दिखाई नहीं देता है।
