Surya Grahan (Solar Eclipse) 2025 Live Streaming Date and Time in India LIVE: साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 21 सितंबर, रविवार को 10 बजकर 59 मिनट से शुरू हो गया है।। मार्च में लगे पहले ग्रहण और हाल ही में हुए चंद्र ग्रहण के बाद अब स्काईवॉचर्स इस खगोलीय घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज लगने वाला यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ढक देगा और कुछ जगहों पर आसमान में अर्धचंद्राकार सूर्य दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से साफ नजर आएगा। अलग-अलग टाइम ज़ोन की वजह से कुछ देशों में यह 22 सितंबर की सुबह तक भी देखा जाएगा। भारत में लोग इसे NASA, TimeandDate और अन्य प्लेटफॉर्म्स की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकेंगे। हर अपडेट पढ़ें…

मोबाइल-लैपटॉप पर ऐसे देखिए सूर्य ग्रहण 2025 Live, घर बैठे दिखेगा आसमान में Solar Eclipse का अद्भुत नजारा

Live Updates
23:24 (IST) 21 Sep 2025

सूर्य ग्रहण से जुड़े रोचक तथ्य

पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल पृथ्वी की संकीर्ण पट्टी में देखा जा सकता है।

एक निश्चित स्थान पर पूर्ण सूर्य ग्रहण बहुत कम बार आता है, लगभग हर 375 वर्षों में।

23:11 (IST) 21 Sep 2025

ऑनलाइन कैसे देखें सूर्य ग्रहण

आप इसे Timeanddate.com की वेबसाइट/YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। कई न्यूज चैनल भी लाइव कवरेज देंगे।

23:06 (IST) 21 Sep 2025

सूर्य ग्रहण देखते समय ध्यान रखें ये बातें

वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है। ग्रहण देखने के लिए स्पेशल सोलर फिल्टर ग्लास या प्रोटेक्टिव टूल्स का इस्तेमाल करना ज़रूरी है।

22:59 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 India LIVE:शुरू हुआ साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण

साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो गया है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 22 सितंबर की तड़के सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा।

22:35 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 India LIVE: सबसे अद्भुत खगोलीय घटना

ग्रहण को आसमान में घटित होने वाली सबसे अद्भुत खगोलीय घटना में से एक माना जाता है।

22:17 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 Live Updates: सूर्य ग्रहण अब से कुछ देर में होगा शुरू

अब से कुछ देर में रात 10:59 मिनट पर (भारतीय समयानुसार) इसकी शुरुआत होगी। और तड़के सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक चलेगा।

22:07 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: मोबाइल-लैपटॉप पर ऐसे देखें घर बैठे सूर्य ग्रहण

मोबाइल-लैपटॉप पर ऐसे देखिए सूर्य ग्रहण 2025 Live, घर बैठे दिखेगा आसमान में Solar Eclipse का अद्भुत नजारा, पढ़ें पूरी खबर

21:29 (IST) 21 Sep 2025

127 साल बाद पितृपक्ष में सूर्य ग्रहण

हिंदू कैलेंडर और ज्योतिष का कहना है कि 127 साल बाद ऐसा हुआ है कि पितृपक्ष में चंद्र ग्रहण के बाद सूर्य ग्रहण लग रहा है।

21:22 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 कहां-कहां दिखाई देगा?

यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी हिस्सों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और अंटार्कटिका में नजर आएगा।

21:08 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यता

भारतीय परंपरा और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट भी बंद रखे जाते हैं। लेकिन आज सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं है।

20:54 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: कैसे देखें सूर्य ग्रहण

-पिनहोल प्रोजेक्शन या पानी में प्रतिबिंब जैसी वैज्ञानिक विधियों से देखें।

-मोबाइल से सीधा सूर्य की फोटो/वीडियो न लें – सेंसर खराब हो सकता है।

-बच्चों और बुजुर्गों को अकेले ग्रहण न देखने दें।

20:41 (IST) 21 Sep 2025

कहां-किस समय नजर आएगा सूर्य ग्रहण

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड: यहां सूर्योदय 6:10 बजे (NZST) होगा और सूर्य आंशिक रूप से ग्रहणग्रस्त नजर आएगा।

दक्षिण प्रशांत (फिजी और टोंगा): यहां छोटा आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

होबार्ट, ऑस्ट्रेलिया: सूर्योदय के तुरंत बाद 6:00 बजे (AEST) पर लगभग 3% आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा।

20:16 (IST) 21 Sep 2025

सूर्य ग्रहण के बेहतरीन नज़ारे इन जगहों से देखे जा सकेंगे

रॉस सागर, अंटार्कटिका: यहां सूर्य का लगभग 86% हिस्सा ढका हुआ दिखाई देगा।

दक्षिणी न्यूजीलैंड (डुनेडिन): सुबह 6:27 बजे (NZST) सूर्योदय के साथ ही ग्रहण दिखाई देगा और करीब 40 मिनट बाद सूर्य का 72% भाग ढका होगा।

19:51 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण दक्षिणी गोलार्द्ध में मुख्य रूप से दिखेगा। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर के कई हिस्सों से लोग इसे देख पाएंगे।

भारत और एशिया के ज्यादातर हिस्सों में यह दिखाई नहीं देगा।

19:22 (IST) 21 Sep 2025
Surya Grahan 2025 LIVE Streaming कहां देख सकते हैं?

आप इसे Timeanddate.com की वेबसाइट/YouTube चैनल पर लाइव देख सकते हैं। कई न्यूज चैनल भी लाइव कवरेज देंगे।

19:10 (IST) 21 Sep 2025

2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगा था

2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगा था। यह भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) था।

18:43 (IST) 21 Sep 2025

सूर्य ग्रहण के दौरान वायुमंडल पर क्या होता है असर

ग्रहण के समय अचानक अंधकार से तापमान और हवा में हल्के बदलाव दर्ज होते हैं। हालांकि, आज लगने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।

18:20 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं?

भारत और उत्तरी गोलार्ध के अधिकतर हिस्सों के लिए यह आंशिक सूर्यग्रहण पूरी तरह अदृश्य रहेगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका जैसे देशों के लोग ग्रहण का कोई भी चरण नहीं देख पाएंगे।

18:03 (IST) 21 Sep 2025

भारत के लिए सूर्य ग्रहण का महत्व क्या है?

वैश्विक दृश्यता: यह ग्रहण केवल कुछ देशों में ही आंशिक या पूर्ण रूप में दिखाई देगा। भारत के लिए यह केवल खगोलीय घटना के रूप में महत्व रखता है, सीधे देखने के लिए नहीं।

17:44 (IST) 21 Sep 2025

सूर्य ग्रहण देखते समय न करें ये गलतियां

मोबाइल/कैमरे से सीधा फोटो या वीडियो न लें। इससे डिवाइस और आंख दोनों को नुकसान हो सकता है।

बच्चों को अकेला न छोड़ें। उन्हें सही तरीके से सुरक्षित देखने की जानकारी दें।

17:26 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: चंद्रमा कुछ देर के लिए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात को लगेगा। पृथ्वी पर लोग आंशिक सूर्य ग्रहण (partial solar eclipse) का नज़ारा देख सकेंगे, जिसका मतलब है कि चंद्रमा कुछ देर के लिए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा और आसमान में सूर्य-चंद्रमा व पृथ्वी एक सीध में दिखेंगे।

16:45 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: कुल 4 घंटे 24 मिनट तक चलेगा सूर्य ग्रहण

ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 10.59 बजे शुरू होगा। और 22 सितंबर की तड़के सुबह 3.23 बजे पर समाप्त होगा।

शुरुआत: 21 सितंबर 2025, रात 10:59 बजे

चरम (Maximum): 22 सितंबर 2025, सुबह 1:11 बजे

समाप्ति: 22 सितंबर 2025, सुबह 3:23 बजे

कुल अवधि: लगभग 4 घंटे 24 मिनट

16:31 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज

आज साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण रात 10.59 बजे लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा।

16:04 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: भारत में कैसे दिखेगा सूर्य ग्रहण?

अगर आप भारत में हैं और इस खगोलीय घटना का नजारा सीधे नहीं देख सकते। लेकिन टेक्नोलॉजी के जरिए आप ग्रहण के नजारे को घर बैठे लाइव देख सकते हैं।

Time and Date: यह वेबसाइट इंटरएक्टिव मैप्स और लाइव कवरेज उपलब्ध कराती है। timeanddate.com के यूट्यूब चैनल पर जाकर देख सकते हैं।

15:10 (IST) 21 Sep 2025

कब लगेगा 2027 में लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण?

यह सूर्यग्रहण 2 अगस्त 2027 को होगा और यह 21वीं सदी के सबसे लंबे ग्रहण में से एक होगा, जिसकी कुल अवधि लगभग 6 मिनट होगी। यह खासतौर पर उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और कुछ यूरोपीय और एशियाई देशों में देखा जाएगा। इसका शानदार नजारा और लंबी अवधि इसे खगोल विज्ञान प्रेमियों और पर्यटकों दोनों के लिए एक ऐतिहासिक अनुभव देगा।

14:44 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: आज रात 4 घंटे 24 मिनट लंबा सूर्य ग्रहण

आज रात लगने वाला सूर्य ग्रहण रात 10.59 पर शुरू होकर 3 बजकर 23 मिनट तक चलेगा। आपको बता दें कि यह ग्रहण कुल 4घंटे 24 मिनट लंबा होगा।

14:26 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: कब लगता है सूर्य ग्रहण?

बता दें कि जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। यानी सूर्य को चंद्रमा ढक लेता और प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

14:15 (IST) 21 Sep 2025

क्यों खास होगा 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण?

खास बात है कि अगले 100 साल यानी 2114 तक यह अद्भुत नजारा दोबारा देखने को नहीं मिलेगा। सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने पर सूरज की रोशनी धरती पर नहीं आएगी और 6 मिनट तक सूरज एक तरह से 'गायब' हो जाएगा।

14:05 (IST) 21 Sep 2025

Surya Grahan 2025 LIVE: 2027 में लगेगा सदी का सबसे लंबा ग्रहण

2027 में एक 6 मिनट लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण (Full Solar Eclipse) होगा। यह 21वीं सदी के सबसे लंबे और महत्वपूर्ण सूर्यग्रहणों में से एक माना जा रहा है। यह सोमवार, 2 अगस्त 2027 को घटित होगा और 10 देशों में दिखाई देगा।

13:18 (IST) 21 Sep 2025

सूर्य ग्रहण 2025: क्या सूतक काल लगेगा?

आज लगने वाले सूर्य ग्रहण से पहले कोई सूतक काल नहीं लगेगा। आपको बता दें कि आज भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण रात 10.59 बजे शुरू होगा और इस समय भारत में रात होगी। यह ग्रहण देश में नहीं लगेगा। भारत में सूर्य ग्रहण न लगने के चलते सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।