Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Today Live Streaming Date and Time in India: आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका वैज्ञानिकों को लंबे वक्त से इंतजार था। आज यानी 2 अक्टूबर (बुधवार) को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) था जो भारत में दिखाई नहीं दिया था। और इस बार भी यानी साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। हम आपको बता रहे हैं आज लगने वाले वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) से जुड़ी हर अपडेट..

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date, Time in India: Live Streaming Check Here

Live Updates
22:29 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: वलयाकार सूर्य ग्रहण

लग रहा है वलयाकार सूर्य ग्रहण

22:02 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण

आज 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इसके बाद 29 मार्च 2025 को सूर्य ग्रहण लगेगा। आज चैत्र अमावस्या है।

21:43 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: चंद्रमा ने सूर्य के सामने आना शुरू किया

उत्तरी अमेरिका समेत कई देशों में चंद्रमा ने सूर्य के सामने आना शुरू किया।

21:29 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: उत्तरी अमेरिका के हिस्सों में देखा जा रहा ग्रहण

उत्तरी अमेरिका के कई हिस्सों में वलयाकार सूर्य ग्रहण शुरू हुआ। आंशिक ग्रहण की शुरुआत

21:16 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: शुरू हुआ सूर्य ग्रहण

शुरू हुआ साल का आखिरी सूर्य़ ग्रहण, इस बार वलयाकार सूर्य ग्रहण लग रहा है।

20:16 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: चंद मिनट बाकी

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण लगने में चंद मिनट बाकी रह गए हैं। 9 बजकर 13 मिनट पर लगेगा साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण

19:42 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: आज से थोड़ी देर में वलयाकार सूर्य ग्रहण

अब से थोड़ी देर में वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। इस तरह के ग्रहण में आसमान में अद्भुत नजारा दिखेगा जब सूर्य को चंद्रमा ढकेगा तो लेकिन उसके किनारे चमकदार रोशनी के साथ दिखाई देंगे। लेकिन भारत में यह नजारा नहीं दिखेगा।

19:03 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: आसमान में आग की रिंग का नजारा

आज रात दुनियाभर के कई इलाकों में आसमान में सूर्य ग्रहण के समय Ring Of Fire (आग की रिंग) का नजारा दिखेगा। लेकिन भारत में रात होने के चलते ग्रहण नहीं लग रहा है।

18:36 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: कुछ घंटे बाकी

साल के दूसरे और आखिरी सूर्य ग्रहण को लगने में कुछ घंटे बाकी रह गए हैं। भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 13 मिनट पर वलयाकार सूर्य ग्रहण शुरू होगा।

17:41 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: 2026 में कितने सूर्य ग्रहण

आपको बता दें कि 2026 में कुल दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे।

16:53 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: आज है आखिरी सूर्य ग्रहण

साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 2 अक्टूबर को लगेगा। यह एक वलयाकार ग्रहण होगा।

16:10 (IST) 2 Oct 2024
What is Solar Eclipse?

बता दें कि जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। यानी सूर्य को चंद्रमा ढक लेता और प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता, तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

15:42 (IST) 2 Oct 2024
How to watch Solar Eclipse 2024

8 अप्रैल 2024 यानी आज लगने वाले वलयाकार सूर्य ग्रहण ( Annular solar eclipse) को अलग-अलग लोकेशन के टीवी चैनल, नासा की वेबसाइट आदि पर लाइव दिखाया जाएगा।

15:41 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: एक साल में लगते हैं कितने ग्रहण

हर साल कम से कम दो जबकि अधिकतम 5 ग्रहण पड़ते हैं। लेकिन यह नजारा पृथ्वी पर सभी जगहों से दिखाई नहीं देता है।

14:43 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: सूर्य ग्रहण देखते समय बरतें कौन-कौन सी सावधानियां?

नासा के मुताबिक, सूर्य ग्रहण देखने के लिए Eclipse Glasses याा सेफ हैंडहेल्ड सोलर व्यूअर पहनें। NASA की सलाह है कि सूर्यग्रहण के दौरान कैमरा लेंस, टेलिस्कोप, बाइनोक्युल या किसी अन्य ऑप्टिकल डिवाइस का इस्तेमाल ना करें। बिना विशेष सोलर फिल्टर लगाए ऑप्टिकल डिवाइसस के जरिए भी ग्रहण नहीं देखना चाहिए।

14:21 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: नग्न आंखों से ना देखें सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण को कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। स्पेशल सन ग्लासेज या दूरबीन से भी सीधे सूर्य ग्रहण को देखने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।

13:45 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: सबसे अद्भुत खगोलीय घटना

ग्रहण को आसमान में घटित होने वाली सबसे अद्भुत खगोलीय घटना में से एक माना जाता है।

13:16 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: सूर्य ग्रहण के कितने प्रकार

सूर्य ग्रहण तीन तरह के होते हैं- पूर्ण सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और आंशिक सूर्य ग्रहण

12:51 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE: कब है 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को लगा था। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) था।

12:19 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 India LIVE:नासा रखे है नजर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, साउथ अमेरिका में आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Eclipse) दिखाई देगा। लेकिन चिली और अर्जेंटीना में वलयाकार ग्रहण (Annular eclipse) होगा।

12:17 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 in India LIVE: सूर्य ग्रहण पर NASA की नजर

आज लगने वाले सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी NASA नजर बनाए हुए है।

11:50 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 in India LIVE: कब लगता है सूर्य ग्रहण

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को लगता है।

10:55 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 in India LIVE: कहां-कहां दिखेगा वलयाकार सूूर्य ग्रहण

आज लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण दक्षिण प्रशांत महासागर, दक्षिणी दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक महासागर से दिखाई देने वाला ग्रहण, केवल दक्षिण अमेरिका और चिली और अर्जेंटीना के दूरदराज के हिस्सों से “Ring Of Fire” के रूप में देखा जाएगा।

10:42 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 in India LIVE: क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण?

आज लगने वाला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा। इस समय भारत में अंधेरा होगा और ग्रहण यहां नहीं दिखेगा।

10:11 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 in India LIVE: क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण

वलयाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आता है लेकिन सूरज को पूरी तरह से नहीं ढक पाता और सूर्य के चारों तरफ चमकदार रिंग जैसी आकृति दिखाई देती है तो इस खगोलीय घटना को Ring Of fire (आग का छल्ला) कहा जाता है।

10:07 (IST) 2 Oct 2024
Surya Grahan 2024 in India LIVE: आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

साल 2024 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 2 अक्टूबर (बुधवार) को लगेगा। आज लगने वाला ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा।