Full Buck Moon July 2025 Date, Time, India Mai Kab Dikhega: जुलाई में एक के बाद एक कई रोमांचक खगोलीय घटनाएं होनी हैं और खगोलविदों के लिए यह एक रोमांचक समय है। इस हीने की सबसे प्रतीक्षित घटनाओं में से एक इस महीने का पहला फुल मून (पूर्णिमा) है। इसे बक मून (Buck Moon) के नाम से भी जाना जाता है। आपको बताते हैं कि आखिर बक मून है क्या (buck moon) और आप इसे कैसे व कब देख सकते हैं।

बक मून तारीख व समय: Buck Moon Time And Date

आपको बता दें कि बक मून अपनी पूरी रोशनी के साथ कल यानी 10 जुलाई (गुरुवार) को दिखाई देगा।

रात 11 बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा? जानें डेट और टाइम, देखते समय बरतें ये सावधानियां…

क्या होता है बक मून: What is a buck moon?

बक मून हर साल जुलाई की पहले फुल मून को होता है। इसदिन चंद्रमा आमतौर पर सामान्य से अधिक चमकीला और सामान्य से कम चमकीला दिखाई देता है। यह ग्रीष्म संक्रांति (summer solstice ) के निकट होने के कारण है, साल में दो बार होने वाली इस घटना में जहां पृथ्वी का एक ध्रुव अपने सबसे चरम कोण पर सूर्य की ओर झुका होता है। ग्रीष्म संक्रांति के कारण सूर्य दिन के समय आकाश में अपने उच्चतम स्थान पर होता है, जिससे चंद्रमा रात के आकाश में अपने सबसे निचले स्थान पर आ जाता है।

Chandra Grahan 2025 Date: सूर्य ग्रहण से पहले इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या भारत में आएगा नजर

जुलाई बक मून भी अक्सर गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima के दिन ही होता है, जो शिक्षकों और ज्ञान का जश्न मनाने वाला त्योहार है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गुरु पूर्णिमा हिंदू महीने आषाढ़ की पूर्णिमा है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर पर जुलाई की पहले फुल मून के दिन ही होती है।

बक मून के सबसे अच्छे एक्सपीरियंस के लिए दक्षिण-पूर्व की ओर क्लियर व्यू वाली जगह ढूंढने का प्रयास करें, क्योंकि बक मून सबसे पहले दक्षिण-पूर्व हॉरिज़ोन में दिखाई देगा। साफ आसमान और हवा में कम प्रदूषण वाली जगह से भी इसे देखा जा सकता है। जबकि दूरबीन के जरिए बक मून को सबसे साफ देखा जा सकता है।

कल सूर्य के भारतीय समयानुसार शाम 7:21 बजे अस्त होने की उम्मीद है, सूर्यास्त के लगभग 20 मिनट बाद, शाम लगभग 7:40 बजे होने की संभावना है। तभी बक मून पहली बार दिखाई देगा।

सबसे स्पष्ट देखने के अनुभव के लिए, बक मून को उसके पीक पर देखने की सलाह है। जहां यह सबसे बड़ा दिखाई देगा और सीधे ऊपर की ओर प्रतीत होगा। यह सुबह करीब 2:08 बजे घटित होगा।