Unpacked 2023: Samsung बुधवार (26 जुलाई 2023) को अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। Galaxy Unpacked 2023 इवेंट में दक्षिण कोरियाई कंपनी चर्चित Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 लॉन्च करेगी। सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट को दक्षिण कोरिया की राजधानी सिओल में आयोजित किया जा रहा है।
गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट को सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे होगी। सैमसंग इस इवेंट में सबसे पहले लेटेस्ट इनोवेशन से पर्दा उठाएगी। इनमें फोल्डेबल डिवाइस, टैबलेट और वियरेबल शामिल हैं।
सैमसंग गैलेक्सी अनैपक्ड जुलाई 2023 लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए ऑफिशियल लिंक:
याद दिला दें कि इस साल (2023) में आयोजित होने वाला यह दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट है। इस इवेंट में सबसे ज्यादा फोकस Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 पर होगा। इसके अलावा, कंपनी द्वारा इवेंट में Galaxy Tab S9 Series भी लॉन्च किए जाने की खबरें हैं। सैमसंग अनपैक्ड 2023 में Galaxy Watch 6 series और नए गैलेक्सी बड्स (Galaxy Buds) से भी पर्दा उठा सकती है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy Unpacked इवेंट में पहली स्मार्ट रिंग (Smart Ring) का भी ऐलान किया जा सकता है।
आपको बता दें कि सैमसंग ने पहले ही गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। ये दोनों फोल्डेबल फोन पिछले गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 की तुलना में हल्के और स्लिम होंगे। इन दोनों फोन में डिवाइस को दो हिस्सों के बीच के गैप को कम करने के लिए एक नया हिंज सिस्टम (Hinge System) दिया जाएगा।
Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में Z Flip 4 की तुलना में बड़ी कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। वहीं दावा किया जा रहा है कि गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 सैमसंग का अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल स्मार्टफोन है।